{"_id":"6321b501104b6121a57f55f5","slug":"siya-box-office-prediction-pooja-pandey-vineet-singh-starrer-film-collection-day-1","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Siya BO Prediction: गैंगरेप जैसी घटना को पर्दे पर उकेरने का प्रयास है 'सिया', पहले दिन करेगी इतनी कमाई","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Siya BO Prediction: गैंगरेप जैसी घटना को पर्दे पर उकेरने का प्रयास है 'सिया', पहले दिन करेगी इतनी कमाई
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: निधि पाल
Updated Wed, 14 Sep 2022 04:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
सिया
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हमारे देश में लगभग रोज कहीं न कहीं रेप की घटनाएं होती हैं। कई बार लोगों को इनके बारे में पता चल जाता है तो कई बार इस तरह के अपराध को उजागर नहीं किया जाता है। लेकिन रेप के कुछ केस ऐसे होते हैं जिनमें दरिंदगी की हद पार हो जाती है। ऐसी ही कहानी दिखाती है विनीज कुमार सिंह की फिल्म 'सिया'। दृश्यम फिल्म्स के बैनर तले बनी इस फिल्म के निर्देशक मनीष मुंद्रा हैं। विनीत कुमार सिंह के साथ इस फिल्म में पूजा पांडे लीड रोल में हैं।
2 of 4
सिया
- फोटो : सोशल मीडिया
कुछ दिनों पहले रिलीज हुए फिल्म सिया के ट्रेलर ने रोंगटे खड़े कर दिए थे। लड़कियों के खिलाफ हो रहे गैंगरेप जैसे अपराधों पर फोकस करती इस फिल्म की कहानी उस स्ट्रगल को पर्दे पर बखूबी दर्शाती है, जिसका सामना उस परिवार या फिर उस व्यक्ति को करना पड़ता है। जिसके साथ ज्यादती हुई, वो इंसाफ की आस में है, लेकिन पूरा सिस्टम उसके खिलाफ है। 'सिया' में विनीत कुमार वकील की भूमिका निभा रहे है, जो रेप पीड़ित लड़की को न्याय दिलाता है।
3 of 4
सिया
- फोटो : सोशल मीडिया
सिया के निर्देशक मनीष मुंद्रा हैं। वही मनीष मुंद्रा जो मसान, न्यूटन, रामप्रसाद की तेरहवीं, आंखों देखी जैसी हमारे-आपके बीच की कहानियों लेकर पहले भी सभी के बीच आ चुके हैं। सिया के बजट की बात करें तो इसका बजट 20-30 करोड़ रुपये के करीब है। ऐसे में ओपनिंग डे पर अगर फिल्म दो से तीन करोड़ रुपये का कारोबार करती है तो माना जाएगा कि सिया सिनेमाघरों में टिकी रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
सिया
- फोटो : सोशल मीडिया
पहले दिन फिल्म कितनी कमाई करेगी ये बात तो रिलीज होने के बाद ही पता चलेगी, लेकिन गैंगरेप जैसे गंभीर मुद्दे पर बनी फिल्म देखने के बाद शायद उन आवाजों को जरूर मुंह मिलेगा, जिनको समय समय पर प्रताड़ित किया गया और वो चुप रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।