फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hindi Diwas 2022: अमर उजाला ने ग्लोबल कॉन्फ्रेंस में हिंदी में पूछा सवाल, डिज्नी के अधिकारी बोले, बहुत धन्यवाद

Wed, 14 Sep 2022 03:43 PM IST
Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Wed, 14 Sep 2022 03:43 PM IST
विज्ञापन
Hindi Diwas 2022 Amar Ujala asked question in Hindi at Global Conference At D23 Disney executives said thanks
D23 - फोटो : अमर उजाला, अनाहाइम, कैलिफोर्निया

हिंदी दिवस हर साल दो बार मनाया जाता है। 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस और सितंबर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस। देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू ने राष्ट्रीय हिंदी दिवस मनाने की शुरुआत साल 1953 में की और तब से हर साल बड़े पैमाने पर इस दिवस को उत्सव की तरह मनाया जाता है। लेकिन, अब भी हिंदीभाषी लोगों के सामने सबसे बड़ी बाधा उन स्थानों पर हिंदी में बात करने की रहती है जहां चारों तरफ अंग्रेजीदां लोगों का बोलबाला हो। पर ये बात भी कम लोग ही जानते हैं कि हिंदी की लोकप्रियता कॉरपोरेट जगत में तेजी से बढ़ रही है और अंग्रेजी के साथ साथ अच्छी हिंदी जानने वालों की जरूरत सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी बढ़ रही है। भाषाओं पर चल रही ऐसी ही एक चर्चा के दौरान ‘अमर उजाला’ को अमेरिका के अनाहाइम शहर में हुए डिज्नी की ग्लोबल कांफ्रेस में आमंत्रित किया गया और इस मौके पर हिंदी में पूछे गए एक सवाल पर डिज्नी के अधिकारियों को काफी प्रसन्नता हुई।

Hindi Diwas 2022 Amar Ujala asked question in Hindi at Global Conference At D23 Disney executives said thanks
D23 - फोटो : अमर उजाला, अनाहाइम, कैलिफोर्निया

वॉल्ट डिज्नी की स्थापित कंपनी डिज्नी स्टूडियोज के सौ साल 2023 में पूरे हो रहे हैं। सौवां साल शुरू होने के उत्सव की शुरुआत डिज्नी ने अपने सबसे पहले एडवेंचर पार्क डिज्नीलैंड के शहर अनाहाइम में बीते सप्ताहांत की। इस कार्यक्रम के दौरान दुनिया भर के चुनिंदा मीडिया संस्थानों के पत्रकारों को आमंत्रित किया गया। हिंदी मीडिया संस्थानों में सिर्फ ‘अमर उजाला’ को इसका आमंत्रण मिला। डिज्नी स्टूडियोज ने हाल के कुछ बरसों में ‘अमर उजाला’ के साथ मिलकर हिंदी भाषी दर्शकों के लिए उत्तर भारत में खास आयोजन किए हैं। इनमें सुपरहिट फिल्म ‘द लॉयन किंग’ के रिलीज से पहले अलग अलग शहरों में हुए शोज की देश विदेश में खासी चर्चा रही।

Hindi Diwas 2022 Amar Ujala asked question in Hindi at Global Conference At D23 Disney executives said thanks
D23 - फोटो : अमर उजाला, अनाहाइम, कैलिफोर्निया

इस बार मौका रहा डी23 एक्सपो 2022 का जिसमें, एक सत्र डिज्नी की उस मनोरंजन सामग्री पर रखा गया जिसे ये कंपनी दुनिया के तमाम देशों की स्थानीय भाषाओं में बना रही है या बनाने जा रही है। ओटीटी के आने के बाद से स्थानीय भाषाओं की मनोरंजन सामग्री की लोकप्रियता अप्रत्याशित रूप स बढ़ी है। डिज्नी ने भी अगले दो साल में चीन, जापान, कोरिया, स्पेन, भारत आदि देशों की स्थानीय भाषाओं में बहुत बड़े बजट वाली मनोरंजन सामग्री बनाने का फैसला किया है। इस ग्लोबल कांफ्रेंस में जब डिज्नी के भारतीय अधिकारी स्थानीय सामग्री बनाने की जानकारी दे रहे थे, तो इस पर चर्चा के लिए ‘अमर उजाला’ को भी आमंत्रित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hindi Diwas 2022 Amar Ujala asked question in Hindi at Global Conference At D23 Disney executives said thanks
D23 - फोटो : अमर उजाला, अनाहाइम, कैलिफोर्निया

‘अमर उजाला’ समूह का प्रतिनिधित्व कर रहे सलाहकार संपादक पंकज शुक्ल ने इस मौके पर ग्लोबल कांफ्रेंस में हिंदी में सवाल पूछा। सवाल ये था कि वैश्विक मनोरंजन सामग्री में भारत की भाषाई विविधता पर डिज्नी की प्राथमिकताएं क्या हैं क्योंकि ये एकमात्र ऐसा देश है जिसकी कम से कम 12 प्रमुख भाषाओं में बहुत बड़े पैमाने पर मनोरंजन सामग्री देखी जाती है? ग्लोबल कांफ्रेस में मौजूद डिज्नी के अलग अलग देशों के प्रतिनिधियों ने अपनी मनोरंजन सामग्री सिर्फ वहां की एक स्थानीय भाषा में ही बनाने की बात कही थी, जबकि भारत में डिज्नी का इरादा तमाम प्रमुख भारतीय भाषाओं में मनोरंजन सामग्री बनाने का है।

विज्ञापन
Hindi Diwas 2022 Amar Ujala asked question in Hindi at Global Conference At D23 Disney executives said thanks
D23 - फोटो : अमर उजाला, अनाहाइम, कैलिफोर्निया

डिज्नी की इंटरनेशनल कॉन्टेट एंड ऑपरेशन प्रमुख रेबेका कैम्पबेल ने इस सवाल को गंभीरता से सुना और इसका अंग्रेजी अनुवाद जानकर वह काफी प्रभावित रहीं। डिज्नी की तरफ से इस प्रश्न का उत्तर इसके भारत में कॉन्टेंट प्रमुख गौरव बनर्जी ने दिया। उन्होंने अपने उत्तर से पहले ‘अमर उजाला’ का इस बात के लिए धन्यवाद किया कि देश की भाषाई विविधता की तरफ उसने डिज्नी की ग्लोबल कांफ्रेस में बात रखी। और, फिर अपनी बात को अंग्रेजी में कहते हुए भी उन्होंने ‘अमर उजाला’ की तरफ से हिंदी में पूछे गए प्रश्न की सराहना की। डिज्नी के भारतीय प्रतिनिधिमंडल ने भी इस दौरान जिन नए कार्यक्रमों की घोषणा की उनमें हिंदी की प्रमुखता देखने को मिली और इन कार्यक्रमों में सबसे प्रमुख रही, ‘महाभारत’ वेब सीरीज।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed