बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर अपनी बेहतरीन अदाकारी और बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। 2009 में ‘माधोलाल कीप वाकिंग’ से अपने करियर की शुरुआत करने वाली स्वारा अभी तक कई फिल्मों का हिस्सा रही हैं, जिसमें अपने शानदार अभिनय के बल पर उन्होंने एक अलग पहचान बनाई है। हालांकि स्वरा भास्कर ने ज्यादातर फिल्मों में सहायक भूमिका निभाई हैं, लेकिन अपने हर किरदार में उन्होंने एक अलग छाप छोड़ी है। वहीं, इन दिनों वह अपनी फिल्म ‘जहां चार यार’ को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं। लेकिन आज हम आपको स्वरा भास्कर की उन फिल्मों के बॉक्स ऑफिस प्रदर्शन के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसमें वह अहम भूमिका में नजर आई थीं। तो पढ़िए हमारी रिपोर्ट...
Swara Bhasker: हर किरदार से स्वरा भास्कर ने छोड़ी एक अलग छाप, फिर भी अपने दम पर एक फिल्म नहीं करा पाईं हिट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
‘जहां चार यार’ के प्रमोशन में जुटी स्वरा भास्कर ने ‘तनु वेड्स मनु’, ‘रांझणा’, ‘प्रेम रतन धन पायो’, ‘तुन वेड्स मनु रिटर्न्स’ जैसी कई फिल्मों में सहायक भूमिका निभाई है। सभी फिल्मों में वह अपने किरदार से लोगों के दिलों में जहग बनाने में सफल भी रहीं। इनमें से ज्यादातर फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर धमाल भी मचाया है। लेकिन जिन फिल्मों में स्वरा मुख्य भूमिका में नजर आईं, वह बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई। हालांकि ‘वीरे दी वेडिंग’ में स्वरा भास्कर मुख्य भूमिका में थीं, लेकिन उनके साथ सोनम कपूर, करीना कपूर और शिखा तलसानिया ने भी अहम किरदार निभाया था और इसे अच्छा रिस्पांस भी मिला था।
मछली जल की रानी है
2014 में स्वरा भास्कर ‘मछली जल की रानी है’ में लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आईं। यह एक हॉरर फिल्म थी और स्वरा का किरदार भी डरावना था। फिल्म में स्वरा भास्कर और भानु उदय ने मुख्य भूमिका निभाई थी। देबलॉय डे के निर्देशन में बनी इस फिल्म में स्वरा के अभिनय को सराहा गया, लेकिन फिल्म दर्शकों को लुभाने में सफल नहीं हो पाई। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ढेर हो गई और 1.35 करोड़ का कलेक्शन ही कर पाई थी।
निल बटे सन्नाटा
अश्विनी अय्यर तिवारी के निर्देशन में बनी ‘निल बटे सन्नाटा’ 2016 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में स्वरा भास्कर के अलावा पंकज त्रिपाठी, रत्ना पाठक और रिया शुक्ला मुख्य भूमिका में थे। यह फिल्म एक मां-बेटी की बेहद प्यारी सी कहानी को दिखाती है, जिसमें मां दूसरों के घर काम करती है और अपनी बेटी को बहुत पढ़ाना चाहती है। फिल्म की कहानी और स्वरा की एक्टिंग की खूब सराहना हुई थी, बावजूद इसके फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित नहीं हुई। 7 करोड़ की लागत से बनी फिल्म ने 4.82 करोड़ का कलेक्शन किया था।
अनारकली ऑफ आरा
अविनाश दास द्वारा निर्देशित ‘अनारकली ऑफ आरा’ में एक गंभीर मुद्दे को बेहतरीन तरीके से पेश किया गया है। फिल्म 2017 में आई थी और इसमें स्वरा ने अनारकली की भूमिका निभाई है, जो एक नाचने-गाने वाले लड़की है। फिल्म में स्वरा अपने हक के लिए लड़ती हैं और अपने बेहतरीन अभिनय से छा जाती हैं। फिल्म की कहानी की भी काफी तारीफ हुई, लेकिन यह बॉक्स ऑफिस पर 89 लाख रुपये ही कमा पाई थी और फ्लॉप साबित हुई।