{"_id":"5d0933ed8ebc3e124660d06f","slug":"horrifying-incident-with-former-miss-india-ushoshi-sengupta-in-kolkata","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"पूर्व मिस इंडिया के साथ हुई दिल दहला देने वाली घटना, फेसबुक पर उड़ेला दर्द तो 7 गिरफ्तार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
पूर्व मिस इंडिया के साथ हुई दिल दहला देने वाली घटना, फेसबुक पर उड़ेला दर्द तो 7 गिरफ्तार
Wed, 19 Jun 2019 11:49 AM IST
anand anand
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: anand anand
Updated Wed, 19 Jun 2019 11:49 AM IST
विज्ञापन
ushoshi sengupta
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मिस इंडिया उशोशी सेनगुप्ता के साथ कुछ मनचलों ने बदतमीजी की है। इस बात की जानकारी उशोशी ने सोशल मीडिया के जरिए दी। घटना सोमवार देर रात की है जब उशोशी सेनगुप्ता अपना काम खत्म करके कोलकाता के एक होटल से अपने घर लौट रही थीं। घर जाने के लिए उन्होंने उबर कैब का इस्तेमाल किया, जिसके बाद उनके साथ जो हुआ दिल दहला देने वाला था।
ushoshi sengupta
- फोटो : social media
मीडिया में चल रही खबरों और उशोशी सेनगुप्ता की फेसबुक पोस्ट के अनुसार, वह सोमवार को रात करीब 11.40 पर अपना काम खत्म करके JW मैरियट होटल से घर के लिए लौट रही थीं। उशोशी सेनगुप्ता के साथ उनका सहकर्मी भी था। दोनों ने उबर कैब बुक की। आधा रास्ता तय करने के बाद कुछ मनचले लड़कों का एक गैंग आया और उसने उशोशी सेनगुप्ता की कैब में बाइक से टक्कर मार दी। इसके बाद सभी लड़के उशोशी सेनगुप्ता के कैब केे ड्राइवर को कार से बाहर निकालकर पीटने लगे।
ushoshi sengupta
- फोटो : social media
उशोशी सेनगुप्ता ने अपनी पोस्ट मेें आगे लिखा- 'घटनास्थल के पास ही उन्हें एक पुलिस अधिकारी दिखा, उशोशी ने उससे लड़कों को रोकने के लिए बोला। इस पर पुलिस अधिकारी ने कहा कि यह उसकी नहीं बल्कि भवानीपुर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र की घटना है। हालांकि उशोशी के बार बार गुजारिश करने पर पुलिस ने कुछ लड़कों को पकड़ लिया। लेकिन लड़कों ने पुलिस अधिकारियों को धक्का दिया और वहां से भाग निकले। इसके कुछ समय बाद भवानीपुर पुलिस स्टेशन से दो अधिकारी आए, तब तक 12 बज चुके थे। इसके बाद उशोशी ने ड्राइवर से उन्हें और उनके सहकर्मी को घर छोड़ने को कहा और सुबह पुलिस स्टेशन चलने का फैसला किया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
ushoshi sengupta
- फोटो : social media
अपनी इस लंबी चौड़ी-पोस्ट में उशोशी सेनगुप्ता ने कोलकाता पुलिस सहित तमाम मीडिया चैनल्स और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को टैग किया है। वहीं उशोशी सेनगुप्ता की सोशल मीडिया पोस्ट के बाद अब कोलकाता पुलिस ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को टैग करते हुए अपना बयान जारी किया है।
विज्ञापन
ushoshi sengupta
- फोटो : social media
कोलकाता पुलिस ने अपने बयान में कहा, 'हमने मामले को गंभीरता से लिया है, इस मामले में अब तक कुल 7 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। कमिश्नर ऑफ पुलिस के आदेश पर एफआईआर न दर्ज करने वाले पहलू पर बड़ी प्रबलता के साथ उचित कार्रवाई शुरू कर दी गई है.'' बता दें कि उशोशी सेनगुप्ता ने साल 2010 में मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था।