फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Horror Film Festival: आज से शुरू हो रहा खौफ, डर और सिहरन का मेला, यहां देख सकेंगे दुनिया भर की हॉरर फिल्में

Fri, 10 Mar 2023 11:07 AM IST
ज्योति राघव अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 10 Mar 2023 11:07 AM IST
विज्ञापन
Horror Film Festival: Fear fair starting from today in Mumbai Indian and International films will be screened
'ह्युसेरा: द बोन वुमन'-'द नाइटमेयर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हॉरर फिल्मों का अपना एक अलग ही दर्शक वर्ग है। ऐसी फिल्मों को तो लोग खूब पसंद करते ही हैं, ऐसी बहुत सारी हॉरर फिल्में हैं, जिन्हे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सराहना भी मिली है। मुंबई में पहली बार आज से एक हॉरर फिल्म फेस्टिवल का आयोजन होने जा रहा है, वेन्च फिल्म फेस्टिवल नामक इस समारोह में 23 भारतीय और अंतर्राष्ट्रीय फिल्में दिखाई जाएंगी। इस फेस्टिवल का आयोजन मुंबई के हरकत स्टूडियो और वेद फैक्ट्री में 10 मार्च से 20 मार्च 2023 तक होगा। इस दौरान वर्चुअल स्क्रीनिंग 10 से 20 मार्च 2023 तक और फिजिकल स्क्रीनिंग 17 से 20 मार्च 2023 तक होगी।

Horror Film Festival: Fear fair starting from today in Mumbai Indian and International films will be screened
'ह्युसेरा: द बोन वुमन' - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

हॉरर फिल्म फेस्टिवल स्पैनिश फिल्म 'ह्युसेरा: द बोन वुमन' के साथ शुरू होगा, जिसका निर्देशन मिशेल गरजा सेरवर ने किया है और एलिस वैडिंग  द्वारा निर्देशित 'द नाइटमेयर' के साथ समापन होगा। हाइलाइट्स में पैनल चर्चा और संगीत प्रदर्शन के साथ-साथ फिल्म 'तुम्बाड' की एक विशेष स्क्रीनिंग शामिल है। इस फेस्टिवल में  तीन अलग-अलग श्रेणियों की फिल्में दिखाई जाएगी। जिसमे पहली श्रेणी में 40 मिनट से अधिक रन टाइम वाली फिल्मों को शामिल किया गया है। दूसरे श्रेणी में 10 से 40 मिनट और तीसरी श्रेणी में 10 मिनट से कम की शॉर्ट फिल्मों को शामिल किया गया है।

Horror Film Festival: Fear fair starting from today in Mumbai Indian and International films will be screened
'द नाइटमेयर' - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

40 मिनट की श्रेणी में चार फिल्मों को शामिल किया गया है, जिसमे स्पेनिश में बनी निर्देशक मिशेल गरजा सेरवर की 53 मिनट की फिल्म 'ह्युसेरा: द बोन वुमन', दूसरी फिल्म 'द नाइटमेयर' है, इस फिल्म की वर्चुअल स्क्रीनिंग उपलब्ध नहीं है। तीसरी पॉल एर्टल के निर्देशन में बनी 53 मिनट की जर्मन फिल्म 'रप्चर' और चौथी फिल्म अवलोन फास्ट  के निर्देशन में बनी एक घंटे 10 मिनट की इंग्लिश फिल्म 'हनीकॉम्ब' है।
Love Story: रोमांस के किंग शाहरुख की लव स्टोरी पता है? पहली ही नजर में इस लड़की को दे बैठे थे दिल

विज्ञापन
विज्ञापन
Horror Film Festival: Fear fair starting from today in Mumbai Indian and International films will be screened
वेन्च फिल्म फेस्टिवल की संस्थापक सपना भवानी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

10 मिनट की श्रेणी में सात फिल्में शामिल हैं, जिनमें बिश्वास बालन की सात मिनट की मलयालम फिल्म 'कालीराठी', एलिसन पीरसे की नौ मिनट की इंग्लिश फिल्म 'निट वन स्टैब टू', जेनिफर हैंडरॉफ की पांच मिनट की इंग्लिश फिल्म 'वोल्फ व्हिसल', एरियल मैक्लीज की छह मिनट की इंग्लिश फिल्म 'हेक्सेटिक फेज', एलिक्स ऑस्टिन की आठ मिनट की इंग्लिश फिल्म 'सकर', जूलिया सिउदा की बिना डायलॉग वाली पांच मिनट की शॉर्ट फिल्म 'फ्यूरिया',ग्लाम्हाग की सात मिनट की इंग्लिश फिल्म 'इट टेक्स अ विलेज' जैसी फिल्में शामिल हैं।
Shahbaz Khan: संगीत का साथ छोड़कर थामा था अभिनय का दामन, जानें अब कहां हैं चंद्रकांता के कुंवर विक्रम?

विज्ञापन
Horror Film Festival: Fear fair starting from today in Mumbai Indian and International films will be screened
तुम्बाड - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

10 से 40 मिनट की श्रेणी में 12 फिल्में शामिल हैं,जिनमे लौरा तबरेस की 16 मिनट की इंग्लिश और स्पेनिश भाषा की फिल्म 'द सॉफ्टबॉय', सोहम कुंडू की 23 मिनट की बंगाली फिल्म 'आलो/द लाइट', एलिसन पीरसे की एक और 21 मिनट की इंग्लिश फिल्म 'थ्री वेज टू डाइन वेल', मेघा रामस्वामी की 34 मिनट की 'लालन्नास सॉन्ग' की वर्चुअल स्क्रीनिंग नहीं होगी। आरती कदव की 15.34 मिनट की हिंदी फिल्म 'द एस्ट्रोनॉट एंड हिज पैरेट' की भी वर्चुअल स्क्रीनिंग नहीं होगी। किरिन सिन्न की 14 मिनट की कोरियन फिल्म 'एब्नॉर्मल प्राइम टाइम' व अन्य फिल्में शामिल हैं। 
Bharti Singh: बॉडी शेमिंग को लेकर भारती ने कही यह बात, बोलीं-लोगों ने मोटी जैसे शब्दों से किया ट्रोल

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed