Photos of The Day: कियारा-वरुण की हॉट केमिस्ट्री और जाहन्वी का बोल्ड लुक, 10 तस्वीरों में देखें सेलिब्रिटी अपडेट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेत्री कियारा आडवाणी की फिल्म 'भूल भुलैया 2' बॉक्स ऑफिस पर धमाल चला रही है। वहीं, अब वह अपनी नई फिल्म 'जुग जुग जियो' में नजर आने वाली हैं। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, वहीं अब फिल्म का गाना 'रंगी सारी' भी जल्द ही रिलीज होने वाला है। कियारा ने वरुण के साथ अपने फोटो शेयर कर इसकी जानकारी दी है। फोटो में दोनों की केमिस्ट्री काफी बढ़िया लग रही है।
जाहन्वी कपूर
जाहन्वी कपूर इन दिनों अपनी फिल्म ‘बवाल’ के शूट में व्यस्त हैं। हाल ही में अभिनेत्री ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह ब्लू कलर के क्रॉप टॉप और डेनिम में नजर आ रही हैं। इन सनकिस्ड फोटो में वह सूरज की रोशनी का आनंद लेती हुई दिखाई दे रही हैं। वहीं उनका ये अंदाज फैंस को काफी पसंद ाआ रहा है।
दिशा पाटनी
दिशा पाटनी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अक्सर ही अपने फोटो शेयर करती रहती हैं। कभी वह अपने वर्कआउट के वीडियो फैंस के साथ साझा करती हैं, तो कभी वह अपने लुक्स से ही फैंस को दीवाना बना देती हैं। आज अभिनेत्री को मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया, जहां वह बेज कलर के कॉर्ड सेट में नजर आईं। उन्होंने अपने लुक को ग्लासेस के साथ कंपलीट किया था।
अक्षय कुमार इन दिनों अपनी फिल्म 'सम्राट पृथ्वीराज' के प्रमोशन में जुटे हुए हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी और मानुषी छिल्लर की तस्वीर शेयर की है। इसमें दोनों अपने फिल्म के लुक में नजर आ रहे हैं। उन्होंने लिखा, 'जो स्त्री के अधिकार और सम्मान की रक्षा के लिए समाज से लड़े, वो सम्राट पृथ्वीराज चौहन।' बता दें कि फिल्म 3 जून को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।