फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'कॉफी विद करण' में आकर बुरे फंसे हार्दिक पांड्या, विवाद बढ़ने के बाद हॉटस्टार ने लिया ये एक्शन

Fri, 11 Jan 2019 01:33 PM IST
shrilata biswas एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: shrilata biswas Updated Fri, 11 Jan 2019 01:33 PM IST
विज्ञापन
hotstar removed hardik pandya and kl rahul episode koffee with karan
Koffee with Karan - फोटो : instagram

करण जौहर के पॉपुलर चैट शो कॉफी विद करण में आकर क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल बुरे फंसे हैं। दोनों भारतीय क्रिकेट के उभरते हुए सितारे हैं और फैंस के बीच खासे लोकप्रिय हैं लेकिन अब ऐसा लग रहा है कॉफी विद करण में आकर उन्होंने अपने लिए ही मुश्किलें खड़ी कर ली हैं। 

hotstar removed hardik pandya and kl rahul episode koffee with karan
hardik pandya - फोटो : instagram
दरअसल, हार्दिक पांड्या और लोकेश राहुल से करण जौहर ने उनकी निजी जिंदगी के बारे में बातें कीं। पांड्या ने अपनी महिला मित्रों से नाइट क्लब में मिलने और बातचीत के बारे में बताया। हार्दिक पांड्या की कुछ बातों को महिला विरोधी बताया जा रहा है, जिसके बाद बीसीसीआई उन पर एक्शन ले सकती है। आलोचनाओं के बाद हार्दिक पांड्या ने जहां अपने इंस्टाग्राम पर माफी मांगी तो वहीं अब ताजा खबर ये है कि हॉटस्टार ने ये एपिसोड हटा दिया है। बता दें कि बीते रविवार को हार्दिक पांड्या का ये एपिसोड प्रसारित हुआ था। जिसके बाद ही पूरा विवाद हुआ।

 
hotstar removed hardik pandya and kl rahul episode koffee with karan
pandya, kl rahul - फोटो : instagram

पांड्या ने कहा था कि 'मैं अपने पैरेंट्स से काफी खुला हुआ हूं और उन्हें मेरी हर गर्लफ्रेंड के बारे में बता होता है।' शो में पांड्या ने कई महिलाओं के साथ घूमने की बात कही। यह पूछने पर कि क्लब में महिला का नाम नहीं पूछा तो पांड्या ने जवाब दिया, 'मुझे महिलाओं को मूव करते देखना और उन्हें ऑब्जर्व करना पसंद है। मैं थोड़ा ब्लैक साइड से हूं इसलिए मुझे देखने की जरूरत है कि वह कैसे मूव कर रही है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
hotstar removed hardik pandya and kl rahul episode koffee with karan
pandya, kl rahul - फोटो : instagram

शो देखने के बाद हर किसी ने हार्दिक पांड्या के इस एटिट्यूड की निंदा की। सोशल मीडिया पर फैंस का जमकर गुस्सा फूटा। कुछ यूजर्स ने न सिर्फ हार्दिक पांड्या की टिप्पणियों पर अपनी निराशा जाहिर की, बल्कि इस एपिसोड को प्रसारित करने के लिए शो को भी कोसा।

विज्ञापन
hotstar removed hardik pandya and kl rahul episode koffee with karan
pandya, kl rahul - फोटो : instagram

इसके बाद ऑलराउंडर ने सोशल मीडिया पर माफी मांगी और कहा कि वह शो के नेचर में डूब गए, जिसके चलते ऐसी बातें बोल गए। वहीं राहुल ने आलोचनाओं पर किसी प्रकार की प्रतिक्रिया नहीं दी। हालांकि बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों को भी उनकी यह हरकत रास नहीं आई। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed