{"_id":"5c38485fbdec227371484228","slug":"sunil-grover-show-kanpur-wale-khurana-will-going-to-off-air-after-start-kapil-sharma-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कपिल शर्मा के आते ही सुनील ग्रोवर का शो 'कानपुरवाले खुराना..' हुआ बंद, वजह हैं सलमान खान","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कपिल शर्मा के आते ही सुनील ग्रोवर का शो 'कानपुरवाले खुराना..' हुआ बंद, वजह हैं सलमान खान
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: भावना शर्मा
Updated Fri, 11 Jan 2019 01:10 PM IST
विज्ञापन
1 of 7
sunil grover
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कपिल शर्मा ने अपने नए शो से टीवी पर एक बार फिर वापसी की है । इस बार कपिल के शो में कृष्णा अभिषेक और भारती भी नजर आ रहे हैं । हाल ही में टीआरपी रेटिंग आई तो उसमें कपिल ने बाजी मार ली । कपिल का शो टीआरपी लिस्ट में दूसरे नंबर पर रहा ।
2 of 7
Sunil Grover
वहीं खबर है कि कपिल का शुरू हुआ तो अब सुनील ग्रोवर का शो 'कानपुरवाले खुरानाज' बंद होने जा रहा है । वहीं सुनील के शो को सोशल मीडिया यूजर जमकर ट्रोल भी कर रहे हैं । शो बंद होने की जानकारी खुद सुनील ग्रोवर ने दी है।साथ ही सुनील ने कपिल शर्मा शो से तुलना और सोशल मीडिया पर ट्रोल होने को लेकर कई खुलासे किए हैं ।
3 of 7
Sunil Grover
एक इंटरव्यू में सुनील ग्रोवर ने बताया, 'मैंने ये शो सिर्फ 16 एपिसोड के लिए शूट किया था । अब ये शो मेरी वजह से बंद हो रहा है । ये शो 8 वीक के लिए साइन किया था । इसकी वजह सलमान खान की फिल्म 'भारत' की शूटिंग है । मैं इस बात की पहले भी जानकारी दे चुका हूं कि कुछ एपिसोड के लिए ये शो बनाया गया था।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 7
Sunil Grover, Salman Khan
'भारत की शूटिंग के चलते मेरे पास ज्यादा समय नहीं था । शो के ट्रोल पर होन पर सुनील ने कहा कि जितने लोगों ने मुझे ट्रोल किया वो सब 90 फीसदी फेक आईडी से किया गया है । लगभग 70-80 प्रतिशत आईडी बिना प्रोफाइल तस्वीर और नाम के साथ थी।'
विज्ञापन
5 of 7
Kapil Sharma Sunil Grover
'मुझे फेक लोगों से क्या समस्या होगी । फेक लोगों की दुनिया मेरे लिए मायने नहीं रखती । कुछ ने शो को पसंद किया तो कुछ ने नहीं किया । जो भी इसकी तुलना कपिल शर्मा शो से कर रहे हैं वो कर सकते हैं । मुझे जो आता है मैं वो कर रहा हूं। ' सुनील ग्रोवर ने शो पर दोबारा आने को लेकर बात की ।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।