प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बॉलीवुड के यंगस्टर्स से मुलाकात की। इस बैठक में भारतीय संस्कृति पर सिनेमा के प्रभाव पर चर्चा हुई। बैठक में बॉलीवुड के एक्टर्स और फिल्ममेकर शामिल हुए। इसके बाद सभी ने पीएम मोदी के साथ तस्वीरें खिंचाईं और उन्हें सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया।
रणवीर सिंह को पीएम मोदी ने दी 'जादू की झप्पी', इस वजह से बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने की मुलाकात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सिम्बा की सक्सेस एन्जॉय कर रहे रणवीर सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी के साथ पोज दिए। ये तस्वीर रणवीर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया। तस्वीर शेयर करते हुए रणवीर ने लिखा- 'जादू की झप्पी, आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र के साथ मिलकर खुशी हुई।'
Jaadoo ki Jhappi! 🤗 Joy to meet the Honourable Prime Minister of our great nation 🇮🇳 @narendramodi
A post shared by Ranveer Singh (@ranveersingh) on
रिपोर्ट्स के मुताबिक, निर्माता-निर्देशक करण जौहर ने ये बैठक आयोजित कराई थी। करण जौहर ने भी पीएम मोदी के साथ पोज दिए। बता दें कि इससे पहले भी पीएम मोदी फिल्म इंडस्ट्री के लोगों के साथ बैठक कर चुके हैं। उस वक्त बैठक में बॉलीवुड की ओर से किसी महिला के नहीं होने से काफी विवाद हुआ था।
सिम्बा के डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने ये तस्वीर शेयर की। रोहित शेट्टी ने लिखा- 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुलिस फोर्स पर फिल्म बनाने के लिए सराहना की। मुझे काफी खुशी महसूस हो रही है।'
A post shared by Rohit Shetty (@itsrohitshetty) on
रणवीर सिंह और करण जौहर के अलावा बैठक में वरुण धवन भी शामिल हुए। इसके अलावा रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, भूमि पेडनेकर, विकी कौशल, सिद्धार्थ मल्होत्रा, राजकुमार राव और आयुष्मान खुराना भी पहुंचे।
A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk) on