{"_id":"5a1e37e64f1c1b97678be8b8","slug":"house-panel-summons-to-sanjay-leela-bhansali-on-padmavati-row","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"संसद तक पहुंचा 'पद्मावती विवाद', कमेटी के सामने पेश होंगे भंसाली","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
संसद तक पहुंचा 'पद्मावती विवाद', कमेटी के सामने पेश होंगे भंसाली
amarujala.com- Presented by: अपूर्वा राय
Updated Wed, 29 Nov 2017 10:16 AM IST
विज्ञापन
Padmavati
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संसद की इन्फॉर्मेशन और टेक्नॉलजी की स्टैंडिंग कमेटी ने 'पद्मावती' फिल्म को लेकर चल रहे विवाद के बीच फिल्म के डायरेक्टर संजय लीला भंसाली को 30 नवम्बर को कमेटी के सामने पेश होने का आदेश दिया है।
अनुराग ठाकुर
इस कमेटी को बीजेपी नेता अनुराग ठाकुर लीड करेंगे। इससे पहले 17 नवम्बर को हुई कमिटी की बैठक में ये निर्णय लिया गया था कि फिल्म की फिल्म से जुड़ी चुनौतियों पर विचार करने के लिए इस इंडस्ट्री के लोगों को बुलाकर बात करनी चाहिए।
sanjay leela
इसे देखते हुए कमिटी के अध्यक्ष अनुराग ठाकुर ने सबसे पहले इस बाबत संजय लीला भंसाली को बुलाया है। कमेटी चाहती हैं कि संजय लीला भंसाली 30 नवम्बर को कमेटी के सामने आएं और पद्मावती फिल्म विवाद पर अपनी बात को रखें।
पढ़ें- संजय लीला भंसाली की मां पर बनेगी फिल्म, राजपूत नेता ने बताया नाम
पढ़ें- संजय लीला भंसाली की मां पर बनेगी फिल्म, राजपूत नेता ने बताया नाम
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपिका पादुकोण, पद्मावती
- फोटो : Twitter
संसद की स्टैंडिंग पिटीशन ने भी पद्मावती विवाद पर 30 नवम्बर को CBFC और सूचना प्रसारण मंत्रालय के अधिकारियों को समन किया गया है, ताकि ये पता किया जा सके कि इस मामले में अब तक क्या कार्रवाई हुई है।
विज्ञापन
Padmavati
बता दें कि दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह और शाहिद कपूर स्टारर फिल्म पद्मावती का राजपूत करणी सेना लगातार विरोध कर रही है। करणी सेना व अन्य राजपूत समुदायों की ओर से फिल्म को बैन करने की मांग कर रही है। उनका दावा है कि फिल्म में इतिहास के साथ छेड़छाड़ की गई है।