फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

हाउसफुल 4 के ट्रेलर लॉन्च पर अक्षय बोले, क्यों फिल्म के निर्देशक से हटाया गया साजिद खान का नाम?

Fri, 27 Sep 2019 05:27 PM IST
anand anand मुंबई डेस्क, अमर उजाला
मुंबई डेस्क, अमर उजाला Published by: anand anand Updated Fri, 27 Sep 2019 05:27 PM IST
विज्ञापन
Housefull 4 actor Akshay Kumar revealed why remove sajid Nadiadwala from this film
Housefull 4 - फोटो : amar ujala mumbai

साजिद नडियाडवाला की सबसे सफल फिल्म सीरीज हाउसफुल की चौथी कड़ी हाउसफुल 4 का ट्रेलर शुक्रवार को लॉन्च किया गया। ट्रेलर लॉन्च के लिए पूरे हॉल को खास तरीके से सजाया गया था, फिल्म के अभिनेताओं की टीम तो अपने किरदारों के गेटअप में पहुंची ही, साथ ही साथ फिल्म की अन्य टीम भी यहां खास स्टाइल में पहुंची। यहां पहुंचें सभी खास अतिथियों को पगड़ियां पहनाई गईं और सभी का स्वागत इत्र और फूलों से किया गया। 

Housefull 4 actor Akshay Kumar revealed why remove sajid Nadiadwala from this film
Akshay Kumar,riteish deshmukh, Bobby Deol - फोटो : amar ujala mumbai

बात की जाए शुरुआती फिल्मों की तो पहली दो फिल्मों का निर्देशन साजिद खान ने किया था, तीसरी फिल्म को साजिद फरहाद की जोड़ी ने कंप्लीट किया। इस बार इस फिल्म से साजिद खान को मीटू आरोप के चलते फिल्म की टीम से निकाल दिया, जबकि इस फिल्म का साठ प्रतिशत निर्देशन साजिद खान ने ही किया है। इसी बात को लेकर जब फिल्म के मुख्य चेहरे अक्षय कुमार से सवाल हुआ तो वह कहते हैं " जी हां आप बिल्कुल सही कह रहे हैं, 60 पर्सेंट फिल्म का निर्देशन साजिद ने ही किया है, लेकिन फिल्म से उनका नाम हटाए जाने से मेरा कुछ लेना देना नहीं है, यह सब कुछ स्टूडियो का निर्णय है "। इसी बात को आगे बढ़ाते हुए अक्षय ने बताया, " जब साजिद के साथ हुईं सभी दिक्कतें खत्म हो जाएंगी, हम जरूर फिर एक साथ काम करेंगे। वहीं अब हर प्रोडक्शन हाउस में  सेक्सुअल हैरेसमेंट ऑफिसर्स नियुक्त किए जा चुके हैं। अब इस तरह की हर गतिविधियों का ख्याल रखा जाएगा। हमारी फिल्म मिशन मंगल के वक्त भी इन सब दिक्कतों का खास ख्याल रखा गया था। कोई भी कभी भी उनके पास जाकर अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है। हम भी नहीं चाहते ऐसी दिक्कतें आएं।" 

Housefull 4 actor Akshay Kumar revealed why remove sajid Nadiadwala from this film
Housefull 4 - फोटो : amar ujala mumbai

हाउसफुल की हर फिल्म में कहानी के साथ साथ कलाकार भी बदले हैं। इस बार भी फिल्म की एक नई कास्ट है। जहां इस बार अभिनेताओं में अक्षय कुमार, बॉबी देओल, रितेश देशमुख हैं, वहीं अभिनेत्रियों की लिस्ट में कृति सैनन, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े शामिल हैं। हर फिल्म में बदले गए कलाकारों को लेकर अक्षय से फिर सवाल हुआ। उनसे पूछा गया कि क्या आप उन्हें मिस नहीं करते, क्या अब हमें वह कभी दोबारा हाउसफुल में देखने को नहीं मिलेंगे। इसका जवाब देते हुए अक्षय कुमार ने एक खुलासा भी कर दिया, वह कहते हैं " जी हां हम सभी को मिस करते हैं। इसीलिए सेट पर हम उनके बारे में कई बार बात भी करते हैं। एक बार मैंने साजिद से यह बात छेड़ी थी, कि कुछ ऐसा करेंगे जो अगली बार हाउसफुल में हम पुराने और नए सभी कलाकारों को एक साथ लेकर आ जाएंगे। फिर एक साथ मिलकर फिल्म बनाएंगे, जिसे हम अवेंजर्स बुलाएंगे। वह हमारी कॉमेडी अवेंजर्स होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Housefull 4 actor Akshay Kumar revealed why remove sajid Nadiadwala from this film
Housefull 4 - फोटो : amar ujala mumbai

फिल्म की शूटिंग की बात करें तो पिछली फिल्मों की तरह इस फिल्म की शूटिंग का एक बड़ा हिस्सा लंदन में ही फिल्माया गया है, वहीं पुराने समय के दृष्यों को दिखाने के लिए फिल्म की शूटिंग राजस्थान में भी हुई है। इसीलिए फिल्म के बजट को लेकर एक सवाल फिर अक्षय से हो गया, उनसे कहा गया की हमने सुना है इस फिल्म का बजट बाहुबली से भी बड़ा है। तब मज़ाक मज़ाक में अक्षय कहते हैं, " नहीं भाई हमने सिर्फ 65 दिन में इस फिल्म को शूट किया है, ज्यादा बड़ा बजट नहीं है फिल्म का। हां मेरा पैसा हटा दो तो बस 80-85 करोड़ रुपये में बनकर तैयार हो गई है "। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed