बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार के लिए साल 2019 बेहतरीन साबित हुआ। इस साल अक्षय कुमार की चार फिल्मों ने सिनेमाघर में दस्तक दी। चारों ही फिल्मों को न सिर्फ क्रिटिक्स ने पसंद किया बल्कि साथ ही साथ दर्शकों का भी ढेर सारा प्यार मिला। वहीं बड़ी बात है कि अक्षय की चारो फिल्म ही 100 करोड़ क्लब में शामिल हुई हैं। वहीं कुल मिलाकर अक्षय कुमार की फिल्मों ने साल 2019 में करीब 670 करोड़ रुपये की कमाई की है।
2019 में अक्षय की हर फिल्म की हुई 100 करोड़ क्लब में एंट्री, जानें क्या रहा कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुड न्यूज
अक्षय कुमार, करीना कपूर खान, कियारा आडवाणी और दिलजीत दोसांझ स्टारर फिल्म गुड न्यूज 27 दिसंबर 2019 को रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन 17.56 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही पहले वीकेंड में फिल्म ने 65.99 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। बता दें कि फिल्म का अभी तक का कुल कलेक्शन 117.10 करोड़ रुपये हो गया है।
हाउसफुल 4
25 अक्टूबर को अक्षय कुमार, बॉबी देओल, रितेश देशमुख, कृति सेनन, पूजा हेगड़े और कृति खरबंदा स्टारर फिल्म हाउसफुल 4 रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन 16.50 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही पहले वीकेंड में फिल्म ने 46.50 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। बता दें कि फिल्म ने कुल 194.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
केसरी
21 मार्च 2019 को अक्षय कुमार और परिणीति चोपड़ा स्टारर फिल्म केसरी रिलीज हुई थी। फिल्म ने पहले दिन 21.06 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही पहले वीकेंड में फिल्म ने 78.07 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। बता दें कि फिल्म ने कुल 154.41 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
मिशन मंगल
15 अगस्त 2019 को फिल्म मिशन मंगल रिलीज हुई थी। फिल्म में अक्षय कुमार के साथ ही विद्या बालन, तापसी पन्नू, कीर्ति कुल्हारी, सोनाक्षी सिन्हा, शरमन जोशी मुख्य किरदार में थे। फिल्म ने पहले दिन 29.16 करोड़ रुपये की कमाई की। इसके साथ ही पहले वीकेंड में फिल्म ने 97.56 करोड़ रुपये का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया। बता दें कि फिल्म ने कुल 202.98 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
पढ़ें: हो गया दीपिका पादुकोण के 34वें बर्थडे प्लान का खुलासा, पति रणवीर के साथ नहीं बल्कि ऐसे बिताएंगी दिन