फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'रेस-3' के बाद चमकी बॉबी देओल की किस्मत, राजस्थान में होगी 'हाउसफुल'

Sun, 10 Jun 2018 07:28 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 10 Jun 2018 07:28 PM IST
विज्ञापन
 Housefull 4 will shoots in Rajasthan in august
bobby deol

हाउसफुल सीरीज की चौथी फिल्म मे इस बार बड़ा बदलाव होने जा रहा है। यूं तो फिल्म पिछली कड़ियों की तरह कई सितारों से सजी रहेगी परंतु सबसे खास बात यह कि कहानी विदेश में न होकर राजस्थान में घटित होगी। 


 

 Housefull 4 will shoots in Rajasthan in august
sajid khan
इससे पहले पिछली तीन कड़ियां मुख्य रूप से लंदन में शूट की गई थीं। चौथी कड़ी में मूल डायरेक्टर साजिद खान भी लौट रहे हैं। तीसरी कड़ी का निर्देशन साजिद-फरहाद ने किया था। 

 
 Housefull 4 will shoots in Rajasthan in august
E
सूत्रों के अनुसार इस बार कहानी के राजस्थान में शूट करने की वजह यह है कि तमाम किरदारों के पिछले जन्म को दिखाया जाएगा। इस तरह नई कहानी की कड़ियां पुनर्जन्म से जुड़ी रहेंगी। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन
 Housefull 4 will shoots in Rajasthan in august
Housefull
फिल्म से जुड़े सूत्र बता रहे हैं कि पूरी स्टारकास्ट अक्षय कुमार, संजय दत्त, बॉबी देओल, रितेश देशमुख, चंकी पांडे, कृति सैनन, कृति खरबंदा और पूजा हेगड़े अगस्त में राजस्थान पहुंच जाएंगे। कहानी इस बार सीधी-सरल नहीं होगी और कई बातें फ्लैश बैक में रहेंगी। 

 
विज्ञापन
 Housefull 4 will shoots in Rajasthan in august
house
राजस्थान में राजा-महाराजाओं का जमाना दिखाया जाएगा और कई कॉमिक सीन होंगे। फिल्म का कुछ हिस्सा लंदन में भी शूट किया जाएगा। हाउसफुल-4 का पहला शेड्यूल राजस्थान में 25 दिनों का होगा, फिर टीम लंदन जाएगी। इसके बाद मुंबई में सैट लगा कर शूटिंग होगी। सूत्रों के मुताबिक फिल्म में बोमन ईरानी और रंजीत भी होंगे। शूटिंग नवंबर तक खत्म कर ली जाएगी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed