सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Housefull 5 OTT: 'हाउसफुल 5' की ओटीटी रिलीज पर आया अपडेट, इस प्लेटफॉर्म पर दस्तक दे सकती है फिल्म, जानिए कब?

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sun, 08 Jun 2025 05:20 PM IST
सार

Housefull 5 OTT Release update: फिल्म 'हाउसफुल 5' इन दिनों सिनेमाघरों में लगी हुई है। 6 जून को रिलीज हुई इस मल्टीस्टारर फिल्म की ओटीटी रिलीज को लेकर अपडेट सामने आया है।

विज्ञापन
Housefull 5 OTT Release update: Akshay Kumar Riteish Abhishek Bachchan Sajid Nadiadwala Tarun Mansukhan Movie
हाउसफुल 5 - फोटो : इंस्टाग्राम

सिनेमा के शौकीन यूं तो फिल्मों को बड़े पर्दे पर देखना ही पसंद करते हैं और थिएटर्स का रुख करते हैं। मगर, एक वर्ग ऐसा है जो फिल्मों की ओटीटी रिलीज के इंतजार में रहता है। ऐसे लोगों के लिए 'हाउसफुल 5' की ओटीटी रिलीज पर अपडेट आया है। लोकप्रिय फ्रेंचाइजी की यह पांचवी कड़ी फिलहाल सिनेमाघरों में लगी है। 

Trending Videos
Housefull 5 OTT Release update: Akshay Kumar Riteish Abhishek Bachchan Sajid Nadiadwala Tarun Mansukhan Movie
हाउसफुल 5 - फोटो : एक्स

इस ओटीटी के पास हैं अधिकार
तरुण मनसुखानी के निर्देशन में बनी साजिद नाडियाडवाला की 'हाउसफुल 5' 6 जून को रिलीज हुई। बॉक्स ऑफिस पर यह ठीकठाक प्रदर्शन कर रही है। अब इसकी ओटीटी रिलीज को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। तेलुगु 123 की एक रिपोर्ट के मुताबिक यह फिल्म ओटीटी पर जल्दी आ सकती है। रिपोर्ट में बताया गया है कि फिल्म के डिजिटल स्ट्रीमिंग के अधिकार अमेजन प्राइम वीडियो ने हासिल किए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Housefull 5 OTT Release update: Akshay Kumar Riteish Abhishek Bachchan Sajid Nadiadwala Tarun Mansukhan Movie
हाउसफुल 5 - फोटो : एक्स

जुलाई में हो सकती है रिलीज
इस फिल्म का ओटीटी प्रीमियर पहले इस साल अगस्त में होना था। लेकिन, अब कहा जा रहा है कि फिल्म की ओटीटी स्ट्रीमिंग जुलाई के पहले सप्ताह में ही शुरू हो सकती है। 'हाउसफुल 5' की डिजिटल रिलीज में यह अचानक बदलाव कथित तौर पर बॉक्स ऑफिस पर इसे मिल रही प्रतिक्रिया के बाद आया है।

Housefull 5 OTT Release update: Akshay Kumar Riteish Abhishek Bachchan Sajid Nadiadwala Tarun Mansukhan Movie
हाउसफुल 5 - फोटो : एक्स

क्यों लिया जल्दी ओटीटी रिलीज का फैसला?
दरअसल, फिल्म से उम्मीदें बहुत ज्यादा थीं। लेकिन यह फिल्म दर्शकों की उम्मीदों पर पूरी तरह खरी उतरती नजर नहीं आ रही है। ऐसे में निर्माताओं ने इसकी डिजिटल रिलीज कुछ जल्दी करने का फैसला लिया है। हालांकि, मेकर्स या प्राइम वीडियो की तरफ से ओटीटी रिलीज पर अभी आधिकारिक तौर पर कोई पुष्टि नहीं की गई है। 

Viral Video: सड़क पर वड़ा पाव बनाते नजर आए आमिर खान, बोले- हरी मिर्च कहां है? वीडियो हुआ वायरल

विज्ञापन
Housefull 5 OTT Release update: Akshay Kumar Riteish Abhishek Bachchan Sajid Nadiadwala Tarun Mansukhan Movie
हाउसफुल 5 - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

19 सितारों से सजी है फिल्म
बात करें फिल्म के सितारों की तो इस फिल्म में अक्षय कुमार, अभिषेक बच्चन, रितेश देशमुख, जैकलीन फर्नांडीस, सोनम बाजवा, नरगिस फकरी, संजय दत्त, जैकी श्रॉफ और नाना पाटेकर  सहित 19 सितारे हैं। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 24 करोड़ रुपये कमाए। वहीं, कल शनिवार को फिल्म की कमाई 31 करोड़ रुपये रही। फिल्म का बजट करीब 240 करोड़ रुपये बताया जा रहा है। बजट के अनुरूप यह कमाई औसत मानी जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed