एस राजामौली की महत्वाकांक्षी फिल्म RRR रिलीज के लिए तैयार है। सभी फैंस बेसब्री से इसका इंतजार कर रहे हैं। फिल्म में अजय देवगन कैमियो रोल में हैं वहीं आलिया भट्ट का किरदार भी महज 20 मिनट का ही है लेकिन दोनों ने ही अपने छोटे से रोल के लिए भी फिल्म के मेकर्स से करोड़ों रुपये वसूले हैं।
RRR: आलिया और अजय को 'आरआरआर' के लिए मिली इतनी मोटी फीस, छोटे से रोल के लिए चार्ज किए करोड़ों
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात दिन की शूटिंग के लिए 35 करोड़
आरआरआर में अजय देवगन जूनियर एनटीआर और राम चरण के गुरु के किरदार में नजर आने वाले हैं। उनका किरदार एक स्वतंत्रता सेनानी का है। केवल सात दिन की शूटिंग के लिए अजय देवगन ने 35 करोड़ रुपये लिए हैं।
आलिया को 20 मिनट के लिए मिले 9 करोड़ रुपये
आलिया भट्ट फिल्म में सीता की भूमिका निभाती नजर आएंगी। खबरों की मानें तो फिल्म में उनका किरदार महज 20 मिनट का ही है। आलिया ने फिल्म के लिए 9 करोड़ रुपये लिए हैं। आलिया द्वारा निभाया गया सीता का किरदार बाहर से बहुत नाजुक है लेकिन अंदर से बहुत मजबूत है।
इस मेगा बजट फिल्म का दर्शकों को भी बेसब्री से इंतजार है। फिल्म 25 मार्च को रिलीज होने जा रही है। आरआरआर में अजय देवगन और आलिया भट्ट के रोल से हिंदी भाषी दर्शकों को आकर्षित किया जा सकेगा। इस फिल्म से आलिया साउथ इंडस्ट्री में अपना डेब्यू करने जा रही हैं। फिल्म में रामचरण तेजा, जूनियर एनटीआर भी हैं। यह फिल्म दो महान भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम की कहानी है।