फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बॉलीवुड: फिल्में ही नहीं बल्कि विज्ञापनों से करोड़ों कमाते हैं स्टार्स, जानिए कौन है टॉप पर?

Wed, 08 Sep 2021 09:27 AM IST
प्रतिभा सारस्वत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतिभा सारस्वत Updated Wed, 08 Sep 2021 09:27 AM IST
विज्ञापन
How much Bollywood celebrities charge for advertising
शाहरुख खान, आमिर खान, सलमान खान

बॉलीवुड में काम करने वाले सेलेब्रिटीज एक फिल्म के कई करोड़ रुपए बतौर फीस वसूलते हैं। फिल्मों की फीस के अलावा भी ये कलाकार कई अलग अलग तरीकों से पैसे कमाते हैं। इनमें विज्ञापन उनकी कमाई के सबसे बड़े जरियों में से एक है। कार, शैंपू, इंश्योरेंस, पान मसाला से लेकर सॉफ्ट ड्रिंक्स तक बॉलीवुड अभिनेता और अभिनेत्री ऐसे विज्ञापनों में आपको टीवी से लेकर शहरों में लगे बिल बोर्ड्स तक नजर आते होंगे।



कई बार ये कलाकार अपनी फिल्मों से ज्यादा विज्ञापन से कमाई करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि बॉलीवुड के ये कलाकार किसी एक विज्ञापन के लिए कितने रुपए फीस चार्ज करते हैं? नहीं तो जानिए आमिर खान से लेकर अमिताभ बच्चन और ऐश्वर्या राय तक एक विज्ञापन के लिए कितने रुपए फीस लेते हैं। एक दिन के विज्ञापन को शूट कराने के लिए कंपनियां इन अभिनेताओं और अभिनेत्रियों पर कितने रुपए खर्च कर देते हैं? 

How much Bollywood celebrities charge for advertising
अमिताभ बच्चन - फोटो : सोशल मीडिया

अमिताभ बच्चन
बॉलीवुड के महानायक कहे जाने वाले अमिताभ बच्चन विज्ञापनों से अच्छी खासी कमाई करते हैं। वो प्रति विज्ञापन 3 से 8 करोड़ रुपए तक की फीस लेते हैं। अमिताभ  कैडबरी, नवरत्न तेल, डॉ. फिक्सिट और गुजरात टूरिज्म जैसे कई विज्ञापन करते हैं।

How much Bollywood celebrities charge for advertising
आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर खान
बॉलीवुड में मिस्टर परफेक्शनिस्ट के नाम से मशहूर आमिर खान एक विज्ञापन की शूटिंग के लिए 2 से 7 करोड़ रुपए प्रतिदिन के हिसाब से लेते हैं। आमिर वीवो, कोका कोला, वेदांतु जैसे विज्ञापन कर चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
How much Bollywood celebrities charge for advertising
ऐश्वर्या राय बच्चन - फोटो : Social Media

ऐश्वर्या राय
पूर्व मिस वर्ल्ड और बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत अदाकाराओं में से एक ऐश्वर्या राय भी विज्ञापनों के लिए अच्छी खासी फीस लेती हैं। ऐश्वर्या एक विज्ञापन की शूट के लिए 2 से 6 करोड़ रुपए प्रतिदिन के हिसाब से फीस लेती हैं। वो लक्स, लोरियल, कल्याण ज्वैलर्स, कोका कोला जैसी कंपनियों के लिए विज्ञापन कर चुकी हैं।

विज्ञापन
How much Bollywood celebrities charge for advertising
शाहरुख खान - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान
बॉलीवुड में किंग खान नाम से मशहूर शाहरुख खान फिल्मों की फीस और विज्ञापन दोनों के जरिए खूब पैसे कमाते हैं। इंडस्ट्री में वो आज भी सबसे ज्यादा फीस लेने वाले कलाकारों में से एक हैं। विज्ञापन की शूटिंग के लिए शाहरुख एक दिन के 4 से 10 करोड़ रुपए तक फीस लेते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed