{"_id":"5a26d7404f1c1bce408bb389","slug":"how-to-changed-name-of-bollywood-actor-shashi-kapoor","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बचपन में थी इनकी ये आदत, इसलिए मां ने नाम रख दिया ‘शशि’","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बचपन में थी इनकी ये आदत, इसलिए मां ने नाम रख दिया ‘शशि’
Tue, 05 Dec 2017 10:58 PM IST
एजेंसी, नई दिल्ली
एजेंसी, नई दिल्ली
Updated Tue, 05 Dec 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
shashi kapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
शशि कपूर का असली नाम बलबीर राज था, लेकिन उनकी मां रामसरनी कपूर को यह नाम पसंद नहीं था। उन्होंने अपने बेटे का नाम बदलने की ठान ली थी। जानिए उनका नाम क्यों रखा गया शशि...
शशि बचपन में चांद को लंबे वक्त तक निहारा करते थे। ऐसे में रामसरनी ने उनको शशि कहकर पुकारना शुरू कर दिया। इसके बाद से वह शशि के नाम से ही पहचाने जाने लगे। असीमा छाबरा द्वारा लिखित और रूपा प्रकाशन द्वारा पिछले साल प्रकाशित किताब ‘शशि कपूर: द् हाउसहोल्डर, द् स्टार’ में इस बात का जिक्र किया गया है।
3 of 5
Shashi Kapoor
किताब के मुताबिक, पृथ्वीराज कपूर और रामसरने कपूर के बेटे शशि कपूर को बचपन में बलबीर राज नाम दिया गया था। कपूर परिवार की परंपरा के अनुसार उनके नाम पर राज (राजा) शब्द जोड़ा गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
शशि कपूर
- फोटो : SELF
लेकिन रामसरनी को यह नाम पसंद नहीं आया और उन्होंने नाम बदलकर शशि कर दिया। बता दें कि सोमवार को मुंबई के कोकिलाबेन धीरुभाई अंबानी अस्पताल में शशि कपूर ने अंतिम सांस ली। वो 79 वर्ष के थे। अंतिम संस्कार के लिए उनके बच्चों संजना कपूर और करण कपूर का इंतजार किया जा रहा था। अमेरिका से मुंबई लौटते ही अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
5 of 5
Shashi Kapoor
शशि कपूर के निधन के साथ ही कपूर खानदान की दूसरी पीढ़ी का अंत हो चुका है। मुंबई के सांताक्रूज में उनके पार्थिव शरीर का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मौके पर पूरे कपूर खानदान के साथ बॉलीवुड के तमाम बड़े दिग्गज और सरकारी अधिकारी मौजूद रहे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।