{"_id":"5e6a42a78ebc3ea4e2267943","slug":"how-to-watch-disney-plus-all-web-series-know-about-everything","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कैसे और कहां देखें डिजनी प्लस की सारी वेब सीरीज, यहां जानिए कंटेंट से लेकर फीस तक की सारी जानकारी","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कैसे और कहां देखें डिजनी प्लस की सारी वेब सीरीज, यहां जानिए कंटेंट से लेकर फीस तक की सारी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Mishra Mishra
Updated Thu, 12 Mar 2020 07:39 PM IST
विज्ञापन
1 of 1
Disney
- फोटो : Amar Ujala, Mumbai
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
डिजनी की ओवर द टॉप (ओटीटी) वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा के भारत में दस्तक देने की तैयारी के साथ ही ओटीटी के शौकीन दर्शक इसके बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी पाने को बेकरार हैं। नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो के मुकाबले में डिजनी प्लस की एंट्री भारतीय ओटीटी बाजार में बड़ी हलचल मानी जा रही है। डिजनी के स्वामित्व वाली कंपनी स्टार नेटवर्क का ओटीटी हॉट स्टार फिल्म भारत में तीसरे नंबर पर है, इस प्लेटफॉर्म पर डिजनी प्लस की सामग्री आने के बाद नेटफ्लिक्स और प्राइम वीडियो दोनों को भारतीय बाजार में कड़ी चुनौती मिल सकती है।
वॉल्ट डिजनी कंपनी की स्ट्रीमिंग सेवा डिजनी प्लस जल्द ही भारत में दस्तक देने को बेकरार है। कंपनी के अनुसार डिजनी प्लस की सामग्री 29 मार्च से भारत में उपलब्ध होनी शुरू हो जाएगी। ओटीटी ऐप्स प्रयोग करने वाले कम ही लोगों को ही अभी पता है कि भारत में यह किस तरह देखा जा सकेगा और इसकी सदस्यता के साथ आपको किस तरह की सुविधाएं मिलेंगी।
डिजनी के मुताबिक डिजनी प्लस की स्ट्रीमिंग सुविधा भारत में हॉटस्टार के जरिए ऑफर की जाएगी। हॉटस्टार के वीआईपी और प्रीमियम सदस्यता स्तरों को डिज्नी और हॉटस्टार के लिए रीब्रांड की जाएगी और यह बंडल उत्पाद के रूप में ही काम करेंगे। अब तक हॉटस्टार प्रीमियम की कीमत प्रति माह 299 रुपये और प्रति वर्ष 999 रुपये है। दूसरी ओर, हॉटस्टार वीआईपी सदस्यता प्रति वर्ष 365 रुपये में उपलब्ध है।
नवंबर 2019 में डिज्नी प्लस सेवा ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, नीदरलैंड, कनाडा और संयुक्त राज्य अमेरिका जैसे देशों में शुरू हुई। कंपनी की भारत में काफी दिलचस्पी रही है और जल्द ही वह देश में अपनी शुरुआत करेगा। भारत में लॉन्च होने के एक हफ्ते पहले 24 मार्च को यूके, फ्रांस, आयरलैंड, जर्मनी, स्पेन, इटली और स्विट्जरलैंड में भी डिजनी प्लस उपलब्ध हो जाएगा। कंटेंट की बात करें तो डिजनी प्लस सर्विस के तहत डिजनी प्लस सेवा में डिजनी के स्वामित्व वाली ट्वेंटी-फर्स्ट सेंचुरी फॉक्स का कंटेंट भी शामिल होगा। साथ ही भारत में डिजनी प्लस हॉटस्टार की सेवाओं में एचबीओ के मूल कार्यक्रम भी उपलब्ध होंगे।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।