{"_id":"5e6a413b8ebc3ea4e226793e","slug":"akshay-kumar-katrina-kaif-rohit-shetty-karan-johar-movie-sooryavanshi-postponed-due-to-coronavirus","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी की रिलीज अनश्चितकाल के लिए टली, कोरोनावायरस के कहर का असर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
अक्षय कुमार की फिल्म सूर्यवंशी की रिलीज अनश्चितकाल के लिए टली, कोरोनावायरस के कहर का असर
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: Avinash Pal
Updated Thu, 12 Mar 2020 07:34 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
Sooryavanshi
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कोरोनावायरस के तेजी से फैलते संक्रमण और विश्व स्वास्थ्य संगठन की तरफ से इसे महामारी घोषित करने के साथ ही इस साल की सबसे ज्यादा प्रतीक्षित फिल्म सूर्यवंशी की रिलीज डेट टल गई। फिल्म के निर्माताओं ने इसकी नई रिलीज डेट की तारीख बाद में घोषित करने की बात कही हैं। ये फिल्म 24 मार्च को रिलीज होने वाली थी।
कोरोनावायरस के आगोश में आए भारत में इससे संक्रमित मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। देश के कई हिस्सों में सिनेमाघर या तो बंद कर दिए गए हैं या फिर बंद होने की तैयारी में हैं। विदेश में भी सिनेमा बाजार पर काफी बुरा असर पड़ा है। हिंदी फिल्मों का देश के बाद सबसे ज्यादा कारोबार विदेश में खाड़ी देशों, अमेरिका, ब्रिटेन और ऑस्ट्रेलिया में होता है। इन देशों में भी सिनेमाघरों में दर्शकों की संख्या में लगातार कमी हो रही है।
3 of 5
सूर्यवंशी की टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
इस बारे में पिछले दो दिन से रोहित शेट्टी पिक्चर्स और रिलायंस एंटरटेनमेंट के बीच बातचीत होती रही है। गुरुवार की शाम फिल्म के निर्माताओं ने सूर्यवंशी की रिलीज अनिश्चितकाल तक टालने का एलान कर दिया। इसके बाद अब रणवीर सिंह की फिल्म '83' की रिलीज तारीख में भी बदलाव किया जा सकता है। इसका ट्रेलर लॉन्च भी इसी हफ्ते स्थगित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
सूर्यवंशी की टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
बता दें कि फिल्म सूर्यवंशी पहले 27 मार्च को रिलीज होने वाली थी, लेकिन बाद में इसकी रिलीज डेट बदलकर नवरात्रि के एक दिन पहले 24 मार्च कर दी गई। महाराष्ट्र में नवरात्रि के पहले दिन गुड़ी पाडवा की छुट्टी के चलते ऐसा किया गया था, इसी दिन से मुंबई के सारे मॉल भी 24 घंटे खोलने की इजाजत महाराष्ट्र सरकार ने दी है।
विज्ञापन
5 of 5
सूर्यवंशी
- फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि फिल्म सूर्यवंशी रोहित शेट्टी कॉप यूनिवर्स का ही हिस्सा है। इस फिल्म में मुख्य किरदार के तौर पर अक्षय कुमार और कटरीना कैफ हैं। वहीं सिंबा के रणवीर सिंह और सिंघम के अजय देवगन भी फिल्म में कैमियो करते नजर आएंगे। कुछ वक्त पहले भी फिल्म का ट्रेलर रिलीज किया गया था। करीब चार मिनट लंबे ट्रेलर को फैंस ने काफी पसंद किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।