फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Miss Universe 2021: कब, कहां और कैसे देखें इस साल की मिस यूनिवर्स का ग्रैंड फिनाले, यहां पाइए पूरी जानकारी

Sat, 11 Dec 2021 03:13 PM IST
कविता गोसाईंवाल अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 11 Dec 2021 03:13 PM IST
विज्ञापन
how to watch the grand finale of Miss Universe 2021 get complete information here
मिस यूनिवर्स 2021 - फोटो : सोशल मीडिया

मिस यूनिवर्स पेजेंट एक बार फिर चर्चाओं में आ गया है, जहां पर मॉडलिंग की दुनिया में अपना नाम चमकाने के लिए दुनिया के अलग-अलग देशों से सुंदर व प्रतिभाशाली महिलाएं आती हैं और अपने हुश्न व रैंप वॉक से हर किसी के होश उड़ा देती हैं। इस साल इस प्रतियोगिता का 70वां संस्करण आयोजित किया गया है, जिस वजह से पूरी दुनिया की नजरें इसी पर टिकी हुई हैं। सिर्फ मॉडल्स ही नहीं बल्कि आयोजक से लेकर जज तक, साल 2021 की मिस यूनिवर्स को दुनिया के सामने लाने के लिए मेहनत कर रहे हैं। इस प्रतियोगिता के प्रीलिमिनरी स्टेज में 75 से ज्यादा खूबसूरत और प्रतिभाशाली महिलाओं ने भाग लिया था और अब इस प्रतिगिता के ग्रैंड फिनाले का दिन भी करीब आ गया है। आइए आपको बताते हैं कि मिस यूनिवर्स  2021 प्रतियोगिता का ग्रैंड फिनाले कहां आयोजित किया जाएगा और कैसे इसे देखा जा सकता है? 

how to watch the grand finale of Miss Universe 2021 get complete information here
स्टीव हार्वे - फोटो : सोशल मीडिया
कहां और कब देख सकते हैं ग्रैंड फिनाले?
मिस यूनिवर्स का 70वां संस्करण 12 दिसंबर 2021 को इजराइल के इलियट में आयोजित किया जाएगा, जिसमें अमेरिकी टीवी प्रेजेंटर स्टीव हार्वे बतौर होस्ट नजर आने वाले हैं। हालांकि, घर बैठे लोगों को मिस यूनिवर्स का ग्रैंड फिनाले अगले दिन यानी 13 दिसंबर 2021 को देखने को मिलेगा। ये वूट सेलेक्ट पर सुबह 5:30 बजे स्ट्रीम किया जाएगा।

how to watch the grand finale of Miss Universe 2021 get complete information here
हरनाज संधू - फोटो : सोशल मीडिया

हरनाज संधू करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व
मिस यूनिवर्स 2021 प्रतियोगिता में चंड़ीगढ़ में जन्मीं हरनाज संधू भारत का प्रतिनिधित्व करती हुई नजर आएंगी। हरनाज ने साल 2017 में मिस चंड़ीगढ़ का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने मिस मैक्स इमर्जिंग स्टार इंडिया का खिताब अपने नाम किया। ये दो प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम करने के बाद हरनाज ने मिस इंडिया 2019 में हिस्सा लिया और तब वह टॉप 12 तक पहुंची थीं। मॉडलिंग के साथ-साथ हरनाज एक्टिंग में भी कदम रख चुकी हैं। हरनाज के पास दो पंजाबी फिल्म ‘यारा दियां पू बारां’ और ‘बाई जी कुट्टांगे’ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
how to watch the grand finale of Miss Universe 2021 get complete information here
उर्वशी रौतेला - फोटो : सोशल मीडिया

उर्वशी रौतेला प्रतियोगिता को करेंगी जज
उर्वशी रौतेला अब 70वीं मिस यूनिवर्स 2021 प्रतियोगिता में कंटेस्टेंट्स को जज करती नजर आएंगी। एक्ट्रेस ने इवेंट से अपना लुक इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। उर्वशी रौतेला को ये न्योता मिलने को उनकी बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है क्योंकि वह भारत की तरफ इस प्रतियोगिता को जज करती नजर आएंगी।

विज्ञापन
how to watch the grand finale of Miss Universe 2021 get complete information here
सुष्मिता सेन और लारा दत्ता - फोटो : सोशल मीडिया

भारत को दो बार मिल चुकी है सफलता
मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भारत ने दो बार अपनी जगह बनाई है। साल 1994 में सुष्मिता सेन ने भारत का प्रतिनिधित्व किया था, वह उन्होंने इस ताज को हासिल किया था। वहीं, साल 2000 में लारा दत्ता ने इस ताज पर अपना नाम दर्ज किया था। ऐसे में अब अगर हरनाज इस प्रतियोगिता में जीत जाती हैं तो भारत तीसरी बार जीत हासिल करेगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed