फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋषिता भट्ट: 20 साल पहले शाहरुख की इस फिल्म से किया था डेब्यू, शादीशुदा जिंदगी को लेकर बटोरीं सुर्खियां

Mon, 10 May 2021 08:20 AM IST
स्वाति सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: स्वाति सिंह Updated Mon, 10 May 2021 08:20 AM IST
विज्ञापन
hrishitaa bhatt she made debut with shahrukh 20 years ago made headlines for married life
ऋषिता भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेत्री ऋशिता भट्ट 10 मई को अपना जन्मदिन मनाती हैं। ऋषिता का जन्म साल 1981 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने लंदन से कॉलेज की पढ़ाई पूरी की। ऋषिता को बचपन से ही डांस का शौक था। उन्होंने कथक की ट्रेनिंग भी ली हुई है। अभिनय की दुनिया में आने से पहले ऋषिता ने मॉडलिंग में भी काफी नाम कमाया। उन्होंने भले ही कुछ फिल्मों में काम किया है लेकिन अपने अभिनय के दम पर लोगों के दिल में खास जगह बनाने में कामयाब रही हैं। साल 2003 में आई फिल्म 'हासिल' में ऋशिता भट को काफी फेम मिला था। खूबसूरत ऋषिता भट्ट ने फिल्म 'हासिल' में ऐसा जादू चलाया कि इरफान खान और जिमी शेरगिल उनके प्यार के लिए बेकरार हो जाते हैं। 

hrishitaa bhatt she made debut with shahrukh 20 years ago made headlines for married life
ऋषिता भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया
मॉडलिंग के दिनों में ऋषिता ने लिरिल साबुन का विज्ञापन किया था, जिसकी वजह से वो उस प्रोडक्ट का चेहरा बन गई थीं। इसके अलावा एक्ट्रेस म्यूजिक वीडियो 'आंखों में तेरा ही चेहरा' में भी नजर आईं थीं। इसमें उनके साथ अभिनेता शाहिद कपूर थे। ये गाना उस वक्त हर किसी की जुबां पर चढ़ गया था।
 
hrishitaa bhatt she made debut with shahrukh 20 years ago made headlines for married life
ऋषिता भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

एक्ट्रेस ने साल 2001 में फिल्म 'अशोका' से डेब्यू किया था। वो शाहरुख खान के अपोजिट नजर आई थीं। इसके बाद ऋषिता ने फिल्म 'हासिल' की। सही मायने में इस फिल्म से उन्हें पहचान मिली और सभी ने उन्हें नोटिस किया। फिल्म में इरफान खान, जिम्मी शेरगिल और आशुतोष राणा मुख्य भूमिका में थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
hrishitaa bhatt she made debut with shahrukh 20 years ago made headlines for married life
ऋषिता भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

इसके साथ ही अभिनेत्री  ने फिल्म 'दिल विल प्यार व्यार', 'अब तक छप्पन', 'जिज्ञासा', 'पेज 3', 'शरारत', 'ढूंढ़ते रह जाओगे', 'शागिर्द', 'अम्मा की बोली', 'अनुराधा', 'मिस टनकपुर हाजिर हो' और 'जुनूनियत' जैसी फिल्में कीं। फिल्मों के अलावा ऋषिता सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं। वो अक्सर फैंस के लिए अपनी तस्वीरें साझा करती रहती हैं। 

विज्ञापन
hrishitaa bhatt she made debut with shahrukh 20 years ago made headlines for married life
ऋषिता भट्ट - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि ऋषिता उस वक्त चर्चा में आई थीं जब पता चला था कि उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। चार मार्च 2017 को अभिनेत्री शादी के बंधन में बंधी थीं। एक्ट्रेस का परिवार चाहता था कि शादी में केवल करीबी लोगों को ही बुलाया जाए इसलिए उन्होंने मीडिया को इससे दूर ही रखा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed