फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Fighter: बड़े स्तर पर हो रही फाइटर के क्लाइमैक्स सीन की तैयारी, ऋतिक-दीपिका इतने घंटे करेंगे शूटिंग

Thu, 27 Apr 2023 02:46 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Thu, 27 Apr 2023 02:46 PM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan Anil Kapoor Deepika Padukone allot over 120 hours to shoot climax of Siddharth Anand Fighter
दीपिका-सिद्धार्थ आनंद-ऋतिक - फोटो : सोशल मीडिया

शाहरुख खान अभिनीत 'पठान' की जबर्दस्त सफलता के बाद सिद्धार्थ आनंद अब अपनी अगली फिल्म 'फाइटर' को लेकर चर्चा में हैं। इसमें ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर जैसे सितारे नजर आएंगे। 'फाइटर' एक बड़ा प्रोजेक्ट है, जिसके लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां चल रही हैं। खासतौर से इस फिल्म के क्लाइमैक्स को शानदार बनाने के लिए मेकर्स कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। 

Hrithik Roshan Anil Kapoor Deepika Padukone allot over 120 hours to shoot climax of Siddharth Anand Fighter
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

बता दें कि 'फाइटर' को भारत में पहली एरियल फ्रेंचाइजी माना जा रहा है। फिल्म की शूटिंग पिछले साल असम एयरबेस पर शुरू हुई थी। मेकर्स हर तरह से इस फिल्म को परफेक्ट बनाने में जुटे हैं। कहा जा रहा है कि 'फाइटर' का क्लाइमैक्स सीन इस फिल्म की सबसे बड़ी हाईलाइट बनने जा रहा है। 

Hrithik Roshan Anil Kapoor Deepika Padukone allot over 120 hours to shoot climax of Siddharth Anand Fighter
फाइटर - फोटो : सोशल मीडिया

दर्शकों को टिकट का पैसा वसूल कराने और फिल्म देखने का अनुभव शानदार बनाने में सिद्धार्थ आनंद कोई कमी नहीं रखना चाहते। इसके लिए सिद्धार्थ आनंद और उनकी एक्शन टीम ने पूरी कमर कस ली है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक क्लाइमैक्स की शूटिंग 120 घंटे तक की जाएगी। 
Salman Khan: फैन की इस हरकत पर गुस्साए भाईजान, बॉडीगार्ड शेरा ने दिया जोरदार धक्का, वीडियो वायरल

विज्ञापन
विज्ञापन
Hrithik Roshan Anil Kapoor Deepika Padukone allot over 120 hours to shoot climax of Siddharth Anand Fighter
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में क्लाइमैक्स सीन 25 मिनट का होगा। इसके लिए ऋतिक रोशन, दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर को 120 घंटे तक शूटिंग करने के लिए समय अलॉट किया गया है। बता दें कि फिलहाल फिल्म की शूटिंग मुंबई में चल रही है। इसके बाद वीएफएक्स प्रक्रिया शुरू होगी। यह फिल्म अगले साल रिपब्लिक डे के मौके पर रिलीज होगी।  
Samantha Ruth Prabhu: सामंथा ने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा कर चिट्टीबाबू को दिया जवाब, एक्ट्रेस ने लिखी यह बात

विज्ञापन
Hrithik Roshan Anil Kapoor Deepika Padukone allot over 120 hours to shoot climax of Siddharth Anand Fighter
फाइटर - फोटो : सोशल मीडिया

बात सिद्धार्थ आनंद की करें तो 'सलाम नमस्ते', 'ता रा रम पम' और 'अनजाना अनजानी' जैसी रोमांटिक फिल्मों के अलावा वह 'बैंग बैंग', 'वॉर' और 'पठान' जैसी एक्शन फिल्मों के जरिए भी खुद को साबित कर चुके हैं। 'पठान' के बाद तो दर्शकों की उम्मीदें भी सिद्धार्थ आनंद से काफी बढ़ गई हैं। देखना दिलचस्प होगा कि इस बार दर्शकों को क्या नया देखने को मिलता है। 
Jiah Khan Suicide Case: जिया खान मामले में कल आएगा अंतिम फैसला, 10 साल बाद अभिनेत्री को मिलेगा न्याय!

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed