फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hrithik Roshan: ऋतिक रोशन के जन्मदिन पर फैंस को 'फाइटर' के निर्माताओं का बड़ा तोहफा, साझा किया ये नया वीडियो

Wed, 10 Jan 2024 12:32 PM IST
आकांक्षा गुप्ता एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: आकांक्षा गुप्ता Updated Wed, 10 Jan 2024 12:32 PM IST
सार

वीडियो में उनके फिल्म से जुड़े कठोर प्रयासों और तेजतर्रार उपस्थिति को देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस को अभिनेता का यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है।

विज्ञापन
Hrithik Roshan Birthday Deepika Padukone Fighter makers shares a special video Says He lights up the screen
ऋतिक रोशन फाइटर - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनेता ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'फाइटर' को लेकर चर्चा में हैं। ऋतिक आज अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस मौके पर हर कोई उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहा है। ऋतिक के जन्मदिन के मौके पर फाइटर के मेकर्स ने एक विशेष वीडियो जारी किया है। उनके जन्मदिन पर यह वीडियो ऋतिक के फैंस के लिए किसी तोहफे से कम नहीं है।

Hrithik Roshan Birthday Deepika Padukone Fighter makers shares a special video Says He lights up the screen
ऋतिक रोशन फाइटर - फोटो : सोशल मीडिया

ऋतिक रोशन के जन्मदिन पर फाइटर के मेकर्स ने जो वीडियो जारी किया गया है, वह फिल्म के सेट का है। इस वीडियो में ऋतिक रोशन की पूरी फाइटर जर्नी देखने को मिल रही है। वीडियो में उनके फिल्म से जुड़े कठोर प्रयासों और तेजतर्रार उपस्थिति को देखा जा सकता है। सोशल मीडिया पर उनका यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस को अभिनेता का यह वीडियो खूब पसंद आ रहा है। 

ऋतिक के जन्मदिन पर अनिल कपूर ने पोस्ट साझा कर जताया प्यार

Hrithik Roshan Birthday Deepika Padukone Fighter makers shares a special video Says He lights up the screen
ऋतिक रोशन फाइटर - फोटो : सोशल मीडिया

मेकर्स ने वीडियो साझा कर लिखा, 'वह हर समय स्क्रीन को रोशन कर देते हैं। उनकी शैली, करिश्मा और तेजतर्रार उपस्थिति की कोई भी सीमा नहीं है। हैप्पी बर्थडे पैटी, ऋतिक रोशन।' वीडियो में ऋतिक फाइटर के लिए जिम में खूब पसीना बहाते हुए नजर आ रहे हैं। अभिनेता ने फिल्म के लिए कड़ी मेहनत की हैं। इसके अलावा फिल्म के सेट से शूटिंग सीन, डांस रिहर्सल, ऋतिक के चलने का स्टाइल काफी कुछ वीडियो में देखने को मिल रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Hrithik Roshan Birthday Deepika Padukone Fighter makers shares a special video Says He lights up the screen
ऋतिक रोशन फाइटर - फोटो : सोशल मीडिया

सोशल मीडिया पर फैंस कमेंट कर ऋतिक रोशन के इस वीडियो पर खूब प्यार लुटा रहे हैं। इससे पहले फाइटर के निर्देशक सिद्धार्थ आनंद ने ऋतिक के जन्मदिन पर पोस्ट साझा कर उन्हें शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक धन्यवाद नोट लिखकर अपने करियर के 10 वर्षों को याद किया। 

 

विज्ञापन
Hrithik Roshan Birthday Deepika Padukone Fighter makers shares a special video Says He lights up the screen
फाइटर - फोटो : अमर उजाला

फाइटर में ऋतिक रोशन के साथ दीपिका पादुकोण और अनिल कपूर अहम भूमिका में नजर आएंगे। इस फिल्म में पहली बार ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण पर्दे पर रोमांस करते हुए दिखाई देंगे। दोनों सितारे एयरफोर्स अधिकारी पैटी और मिन्नी के रूप में अभिनय करेंगे, मिशन पर उतरेंगे और अपने-अपने विमानों के साथ हाई-ऑक्टेन स्टंट करेंगे। यह फिल्म गणतंत्र दिवस के मौके पर 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

Bigg Boss 17: बेटी के ससुराल वालों की तारीफ करती नजर आईं अंकिता लोखंडे की मां, बोलीं- वे बहुत अच्छे लोग हैं

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed