फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hrithik Roshan: विक्रम वेधा लुक में दिखाई दिए ऋतिक रोशन, कथित गर्लफ्रैंड सबा आजाद ने कर दिया ये कमेंट

Sun, 03 Apr 2022 10:00 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 03 Apr 2022 10:00 AM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan Channels Inner Vedha in Latest Pics Rumored Girlfriend Saba Azad also commented
वेधा लुक में ऋतिक रोशन - फोटो : insta

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन इस समय अपनी आगामी फिल्म 'विक्रम वेधा' को लेकर चर्चा में हैं। यह फिल्म तमिल की हिट 'विक्रम वेध' का हिंदी रीमेक है। इस फिल्म का निर्देशन पुष्कर और गायत्री की जोड़ी कर रही है, जिन्होंने ऑरिजिनल फिल्म का भी निर्देशन और लेखन किया था।  फिल्म में राधिका आप्टे के साथ विक्रम के रूप में सैफ अली खान भी महत्वपूर्ण भूमिका में हैं, तो वहीं अभिनेता ऋतिक रोशन वेधा के किरदार में दिखाई देने वाले हैं। अब उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरों की एक पूरी सीरीज शेयर की है। जिसमें वह वेधा की लुक में बेहद डैशिंग लग रहे हैं। सेलेब्स से लेकर फैंस तक उनकी तारीफों के पुल बांध रहे हैं, तो वहीं ऋतिक की कथित गर्लफ्रैंड सबा आजाद ने भी उनकी तस्वीरों पर अपनी प्रतिक्रिया दी है।

Hrithik Roshan Channels Inner Vedha in Latest Pics Rumored Girlfriend Saba Azad also commented
वेधा लुक में ऋतिक रोशन - फोटो : insta

ऑल ब्लैक में डैशिंग नजर आए ऋतिक रोशन-
ऋतिक रोशन ने अपने इंस्टाग्राम पर जो पोस्ट की है, उन तस्वीरों में वह एक ऑल-ब्लैक लुक में नजर आ रहे हैं। उन्होंने ट्रेंडी ब्लैक डेनिम के साथ ब्लैक टी-शर्ट पहनी हुई है और साथ में सनग्लासेस लगाए हुए दिखाई दे रहे हैं। ऋतिक ने अपने लंबे बालों को पोनीटेल में बांधा हुआ है और उनकी घनी और बड़ी दाढ़ी उनके रफ लुक को और भी ज्यादा हैंडसम बना रही है।

Hrithik Roshan Channels Inner Vedha in Latest Pics Rumored Girlfriend Saba Azad also commented
ऋतिक रोशन की फिल्म विक्रम वेधा - फोटो : insta

सबा आजाद ने दी ऋतिक की पोस्ट पर ऐसी प्रतिक्रिया-
अपने इंस्टाग्राम से तस्वीरों को शेयर करते हुए ऋतिक रोशन ने कैप्शन में लिखा- 'आंतरिक वेधा को प्रसारित करते हुए'। हमेशा की तरह ऋतिक की पोस्ट पर एक के बाद एक तारीफों में कमेंट की बौछार हो रही है। स्टाइलिस्ट अक्षय त्यागी ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "उफ्फ्फ्फ्फ़! तो वहीं जायद खान ने लिखा, 'किलिंग इट ब्रदर'! इसी तरह ऋतिक रोशन की कथित गर्लफ्रेंड सबा आजाद ने भी उनकी पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए लिखा-, "क्यों हैलो। इसी के साथ उन्होंने ब्लैक हार्ट इमोजी भी पोस्ट की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hrithik Roshan Channels Inner Vedha in Latest Pics Rumored Girlfriend Saba Azad also commented
ऋतिक रोशन - फोटो : सोशल मीडिया

विलेन के किरदार में दिखाई देंगे ऋतिक रोशन-
अगर बात फिल्म की करें तो इस फिल्म में चार्मिंग ऋतिक रोशन जो हमेशा ही एक्शन हीरो के रूप में नजर आते हैं लेकिन इस बार वह विक्रम वेधा में नकारात्मक भूमिका में नजर आने वाले हैं। हालांकि इससे पहले भी ऋतिक नकारात्मक भूमिका में नजर आ चुके हैं। साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म ‘धूम 2’ में उन्होंने विलेन की तरह ग्रे शेड रोल किया था। इसके अलावा फिल्म 'अग्निपथ' के रीमेक में भी हीरो होते हुए भी फिल्म में उनकी एंटी हीरो की छवि थी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed