फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Attack Part 1 Box Office Collection Day 2: युवाओं को भाई सुपरसोल्जर की कहानी, ‘अटैक पार्ट वन’ की कमाई में उछाल

Sun, 03 Apr 2022 09:46 AM IST
मेघा चौधरी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: मेघा चौधरी Updated Sun, 03 Apr 2022 09:46 AM IST
विज्ञापन
Attack Part 1 Box Office Collection Day 2 Amar Ujala John Abraham Jacqueline Fernandez Rakul Preet Pen Studios
अटैक फिल्म - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अभिनेता जॉन अब्राहम की फिल्म ‘अटैक पार्ट वन’ ने शुक्रवार को धीमी शुरुआत करने के बाद शनिवार को रफ्तार पकड़ ली है। फिल्म के कलेक्शन में अभी रविवार को और बढ़त मिलने की उम्मीद बंधती दिखती है क्योंकि इस फिल्म को दर्शकों की तारीफों का फायदा मिलता दिख रहा है। फिल्म युवाओं को खासतौर से पसंद आ रही है और फिल्म के निर्देशक लक्ष्य राज आनंद की मानें तो ये फिल्म उन्होंने बनाई ही उन युवाओं के लिए है जो रेडिट जैसी नई जमाने की सोशल नेटवर्किंग साइट्स पर तरह तरह की नई जानकारियां तलाशते रहते हैं। अजय कपूर, जॉन अब्राहम और जयंतीलाल गडा ने मिलकर ये फिल्म बनाई है और बॉक्स ऑफिस पर पहले से धूम मचा रही फिल्म ‘आरआरआर’ के सामने शुक्रवार के मुकाबले शनिवार को फिल्म के कलेक्शन में आए उछाल ने फिल्म से जुड़े सारे लोगों के चेहरे खिला दिए हैं।



Attack Movie Review: देसी सुपरसोल्जर की भूमिका में चमके जॉन, नए निर्देशक ने भेदा मुश्किल लक्ष्य

Attack Part 1 Box Office Collection Day 2 Amar Ujala John Abraham Jacqueline Fernandez Rakul Preet Pen Studios
अटैक फिल्म - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘विकी डोनर’, ‘मद्रास कैफे’ और ‘बाटला हाउस’ जैसी फिल्मों से बार बार लीक से इतर कहानियों को संरक्षण देते रहे जॉन अब्राहम ने इस बार एक असली कहानी को फिल्मी रूप दिया है। फिल्म ‘अटैक पार्ट वन’ की कहानी जॉन ने खुद लिखी है। इसमें आतंकवादी हमले के शिकार एक फौजी की अपंगता को तकनीक के सहारे दूर किया जाता है और उसके बाद वह संसद पर हुए आतंकी हमले के दौरान अंदर फंसे नेताओं और देश के प्रधानमंत्री की जान बचाता है। फिल्म करीब दो घंटे की अवधि की है और इसी के चलते युवाओं को खास भा भी रही है। फिल्म का शनिवार का कलेक्शन शुक्रवार के मुकाबले 15 फीसदी ज्यादा रहा और इसे एक अच्छा शगुन माना जा रहा है।

Attack Part 1 Box Office Collection Day 2 Amar Ujala John Abraham Jacqueline Fernandez Rakul Preet Pen Studios
रकुल प्रीत सिंह, जॉन अब्राहम - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘अटैक पार्ट वन’ ने शुक्रवार को रिलीज के पहले दिन अंतिम आंकड़ों के मुताबिक 3.51 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। ये शुरुआती रुझानों से करीब 51 लाख रुपये ज्यादा है। फिल्म का कलेक्शन शनिवार को करीब 15 फीसदी बढ़ा और शुरुआती आंकड़ों के मुताबिक ये चार करोड़ रुपये से भी ऊपर निकलता दिख रहा है। इस तरह से फिल्म की पहले दो दिन की कमाई ही 7.5 करोड़ रुपये से ज्यादा होती दिख रही है। अगर फिल्म ने रविवार को भी पांच करोड़ रुपये के करीब कमाई कर ली तो ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपने वितरण अधिकार भर की कमाई पहले हफ्ते में निकाल सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Attack Part 1 Box Office Collection Day 2 Amar Ujala John Abraham Jacqueline Fernandez Rakul Preet Pen Studios
जॉन अब्राहम, जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘अटैक पार्ट वन’ को दर्शकों के लिहाज से भूमिका बनाने में भले थोड़ी देरी करती हो और इंटरवल के पहले हिस्से में इसकी गति मध्यम भी है लेकिन इंटरवल के बाद ये बिल्कुल ‘धूम’ मचा जाती है। जॉन अब्राहम हिंदी सिनेमा की फ्रेंचाइजी फिल्मों का सबसे लोकप्रिय चेहरा रहे हैं और उनके चेहरे के मासूमियत के साथ उनकी आंखों में दिखने वाला विश्वास ही उनको इस किरदार के लिए बिल्कुल सही चुनाव बनाता है। फिल्म के एक्शन सीन्स खासे दमदार हैं और हिंदी सिनेमा में अरसे बाद कुछ अलग सा दिखने वाला एक्शन रचने के लिए इसकी पूरी टीम तारीफ की हकदार है।

विज्ञापन
Attack Part 1 Box Office Collection Day 2 Amar Ujala John Abraham Jacqueline Fernandez Rakul Preet Pen Studios
जॉन अब्राहम, जैकलीन फर्नांडीज - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

फिल्म ‘अटैक पार्ट वन’ में जॉन अब्राहम के अलावा जैकलीन फर्नांडीज, रकुल प्रीत सिंह, प्रकाश राज, रत्ना पाठक शाह और किरण कुमार के अहम किरदार हैं। फिल्म को अपने पार्श्व संगीत और संपादन से सबसे ज्यादा मदद मिली है। इस फिल्म से शाश्वत सचदेव ने फिल्म ‘उरी द सर्जिकल स्ट्राइक’ का बैकग्राउंड म्यूजिक भी दिया था। आरिफ शेख हिंदी सिनेमा के चंद बेहतरीन वीडियो संपादकों में से हैं और तमाम मेगा बजट फिल्मों के संपादन से जुड़ेरहे हैं। फिल्म की सिनेमैटोग्राफी की भी प्रशंसा हो रही है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed