फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Vikrant Massey Birthday: ओटीटी के सुपरस्टार हैं अभिनेता विक्रांत मैसी, देखिए उनकी ये जबरदस्त एक्शन थ्रिलर सीरीज और फिल्में

Sun, 03 Apr 2022 08:02 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Sun, 03 Apr 2022 08:02 AM IST
विज्ञापन
vikrant massey birthday actor vikrant massey movies and web series on ott netflix amazon prime
Vikrant Massey - फोटो : instagram

अभिनेता विक्रांत मैसी 3 मार्च को अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करते हैं। टीवी की दुनिया से अपने करियर की शुरुआत करने वाले विक्रांत बॉलीवुड तक अपनी पहचान बना चुके हैं, लेकिन ओटीटी प्लेटफार्म पर अपने दमदार अभिनय के बल पर वह एक ऐसा चेहरा गए हैं, जिसे कोई पहचानता है। अभिनेता विक्रांत फिल्मों में भले ही सुपरस्टार न बने हो लेकिन वह ओटीटी के सुपरस्टार जरूर हैं। ओटीटी पर कई वेब सीरीज रिलीज हो चुकी है, जिनमें विक्रांत की दमदार अदाकारी से उन्होंने ओटीटी दर्शकों के बीच एक अलग पहचान बनाई है। तो चलिए जानते हैं उनकी जुनून और जोश से भरी जबरदस्त एक्शन और क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज के बारे में जिन्हें देखकर आप आराम से अपना वीकेंड एंटरटेनिंग बना सकते हैं।

loader
vikrant massey birthday actor vikrant massey movies and web series on ott netflix amazon prime
विक्रांत मैसी - फोटो : Instagram
मिर्जापुर-
इस क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज ने तो मिर्जापुर को लेकर लोगों की राय ही बदल दी थी। मिर्जापुर सीरीज में तमंचो का व्यापार और गोलियों की बौछार बखूबी दिखाई गई है। इस सीरीज का हर एक किरदार और उसके दमदार डायलॉग लोगों के दिमाग में बस गए थे। वेब सीरीज मिर्जापुर में विक्रांत मैसी ने बबलू भैया का किरदार निभाकर अपनी अलग पहचान बना ली थी।, विक्रांत मैसी ने मिर्जापुर में एक वकील का सीधा-सादे लड़का का किरदार निभाया है जो कॉलेज में पढ़ता है और कुछ करना चाहता है, लेकिन हालातों से मजबूर होकर क्राइम की दुनिया में कदम रखता है। इस वेब सीरीज के दोनों सीजन को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
vikrant massey birthday actor vikrant massey movies and web series on ott netflix amazon prime
हसीन दिलरुबा - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
हसीन दिलरूबा-
इस फिल्म में विक्रांत मैसी के अपोजिट अभिनेत्री तापसी पन्नू दिखाई दी थीं। 'हसीन दिलरूबा' में जितनी दमदार तापसी पन्नू की एक्टिंग थी, उतनी ही शानदार विक्रांत मैसी का अभिनय भी था। फिल्म 'हसीन दिलरूबा' में विक्रांत ने सीधे और साधारण से पति के साथ एक ऐसे इंसान का किरदार भी निभाया है, जो प्यार के लिए किसी भी जोश जुनूनियत की हद गुजर सकता है। इस फिल्म में दोनों ही तरह कि सिचुएशन में विक्रांत का अभिनय बेहद शानदार है। वेब सीरीज हसीन दिलरूबा को आप ओटीटी प्लेटफार्म नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
vikrant massey birthday actor vikrant massey movies and web series on ott netflix amazon prime
क्रिमिनल जस्टिस - फोटो : सोशल मीडिया
क्रिमिनल जस्टिस-
साल 2019 में आई वेब सीरीज क्रिमिनल जस्टिस भी दर्शकों को काफी पसंद आई थी। इस सीरीज में भी विक्रांत मैसी द्वारा निभाए गए किरदार आदित्य शर्मा को खूब पसंद किया गया था। क्रिमिनल जस्टिस एक क्राइम थ्रिलर वेब सीरीज थी। कत्ल, गुनाह और साजिश का कॉकटेल ये वेब सीरीज आते ही छा गई थी। क्रिमिनल जस्टिस को आप ओटीटी प्लेटफार्म डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।
विज्ञापन
vikrant massey birthday actor vikrant massey movies and web series on ott netflix amazon prime
विक्रांत मैसी-राइज - फोटो : यूट्यूब
विक्रांत मैसी ने वेब सीरीज से की थी शुरुआत-
अगर बात की जाए वेब सीरीज की तो विक्रांत में राइज से अपनी शुरुआत की थी। साल 2018 में आई सीरीज राइज में उन्होंने एक आईटी कंपनी में काम करने वाले युवा श्रेय का किरदार निभाया था। जिसकी जिंदगी में उस दिन यू टर्न आता है, जब उसकी नौकरी चली जाती है और वह एक सोलो ट्रैवल पर निकलता है। हालांकि विक्रांत की ये मिनी वेब सीरीज यूट्यूब पर रिलीज हुई थी।
विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

Followed