{"_id":"62488447cb28a611885166fa","slug":"rrr-box-office-collection-day-9-movie-double-jump-on-second-saturday-ram-charan-jr-ntr-ajay-devgn-birthday","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"RRR Box Office Collection Day 9: शनिवार को डबल हुआ ‘आरआरआर’ का कलेक्शन, अजय देवगन के किरदार का कमाल","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
RRR Box Office Collection Day 9: शनिवार को डबल हुआ ‘आरआरआर’ का कलेक्शन, अजय देवगन के किरदार का कमाल
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
Published by: हर्षिता सक्सेना
Updated Sun, 03 Apr 2022 07:54 AM IST
सार
अपने जन्मदिन पर अभिनेता अजय देवगन भले अपनी फिल्म ‘रनवे 34’ का नया गाना अपने प्रशंसकों को सुनाने की कोशिश दिन भर करते रहे हों, लेकिन उनके प्रशंसकों ने उनका दीदार जीभर करके किया फिल्म ‘आरआऱआर’ में।
विज्ञापन
1 of 5
आरआरआर में अजय देवगन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
Link Copied
अपने जन्मदिन पर अभिनेता अजय देवगन भले अपनी फिल्म ‘रनवे 34’ का नया गाना अपने प्रशंसकों को सुनाने की कोशिश दिन भर करते रहे हों, लेकिन उनके प्रशंसकों ने उनका दीदार जीभर करके किया फिल्म ‘आरआऱआर’ में। अजय देवगन को फिल्म ‘आरआऱआर’ ने उनके जन्मदिन का सबसे बड़ा तोहफा दिया। इस फिल्म का शनिवार का कलेक्शन शुक्रवार के मुकाबले करीब करीब दो गुना हो गया। पहले सप्ताहांत में कमाल का कारोबार करने के बाद फिल्म ‘आरआरआर’ का कलेक्शन सोमवार से गुरुवार तक लगातार गिरता ही रहा लेकिन शुक्रवार को मुकाबले में कोई बड़ी फिल्म न होने का फायदा इसको मिला और शुक्रवार को तो फिल्म का कलेक्शन बढ़ा ही, शनिवार को तो ये कलेक्शन शुक्रवार का भी दूना हो गया।
आरआरआर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म ‘आरआऱआर’ में अजय देवगन की स्पेशल भूमिका है। फिल्म में वह राम चरन के किरदार अल्लू सीताराम राजू के पिता बने हैं जो अंग्रेजों का सामना करते करते अपने ही बेटे की दागी गोली से शहीद हो जाता है। फिल्म में अजय देवगन की पत्नी उनकी फिल्म ‘दृश्यम’ की जोड़ीदार श्रिया सरन बनी हैं। फिल्म ‘आरआऱआर’ में अजय देवगन की भूमिका देखने के लिए दर्शकों को हालांकि लंबा इंतजार सिनेमाघर में करना पड़ता है लेकिन ये अजय देवगन का ही किरदार है जो फिल्म में राम चरण के किरदार को एक नई आभा दे जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
आरआरआर फिल्म
- फोटो : अमर उजाला मुंबई
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के हिसाब से फिल्म ‘आरआऱआर’ ने पहले हफ्ते में 477.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर किया। इसमें से 132.59 करोड़ रुपये अकेले इसके हिंदी संस्करण के शामिल रहे। फिल्म ने तेलुगू में पहले हफ्ते में 298.51 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। फिल्म ‘आरआऱआर’ ने देश में 500 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन शुक्रवार को पार किया। फिल्म कारोबार की भाषा में नेट कलेक्शन और ग्रॉस कलेक्शन का फर्क समझना बहुत जरूरी है। हालांकि, फिल्म ‘आरआऱआर’ के निर्माताओं ने फिल्म के 500 करोड़ का आंकडा पार कर लेने का प्रचार काफी पहले शुरू कर दिया था लेकिन असल में यहां तक फिल्म दूसरे शुक्रवार को ही पहुंची।
4 of 5
आरआरआर
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
किसी फिल्म का ग्रॉस कलेक्शन का मतलब होता है वह रकम जितनी की टिकटें पूरे देश के सिनेमाघरों में बिकीं। इस रकम से फिल्मों को सिनेमाघरों में दिखाने का खर्च निकालकर जो रकम बचती है वह होती है किसी फिल्म का नेट कलेक्शन। फिल्म ‘आरआऱआर’ ने शुक्रवार को 31.7 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन अंतिम आंकड़ों के हिसाब से किया। इसमें तेलुगू संस्करण की कमाई 14.04 करोड़ रुपये, हिंदी की 13.5 करोड़ रुपये और 4.16 करोड़ रुपये कमाई तमिल, कन्नड़ और मलयालम संस्करणों की मिलाकर रही।
विज्ञापन
5 of 5
आरआरआर बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दूसरे शुक्रवार को हुए 31.7 करोड़ रुपये के नेट कलेक्शन के मुकाबले दूसरे शनिवार को फिल्म ‘आरआऱआर’ ने कमाल कर दिया। 2 अप्रैल को अजय देवगन का जन्मदिन होता है और इस दिन फिल्म ने करीब 60 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्शन शुरुआती रुझान के मुताबिक किया है। फिल्म के हिंदी संस्करण का इसमें करीब 22 करोड़ रुपये का योगदान होने के संकेत फिल्म के शनिवार की कमाई के शुरुआती आंकड़े दे रहे हैं। शनिवार को ही अजय देवगन ने अपनी आने वाली फिल्म ‘रनवे 34’ का एक नया गाना भी रिलीज किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।