सब्सक्राइब करें

सोशल मीडिया: ऋतिक रोशन की कथित गर्लफ्रेंड सबा आजाद की दीवानी हुईं अभिनेता की कजिन, तस्वीर पर किया ये खास कमेंट

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sun, 06 Mar 2022 01:07 PM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan cousin pashmina special comment on the rumouerd  girlfriend Saba Azad picture
ऋतिक रोशन, सबा आजाद - फोटो : सोशल मीडिया

बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ऋतिक रोशन सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। दोनों को अक्सर एक साथ देखा जाता है। खास बात ये है कि ऋतिक के परिवार को भी सबा आजाद बेहद पसंद हैं। बीते कुछ दिनों में सबा आजाद और ऋतिक रोशन के परिवार की नजदीकियां भी देखने को मिल चुकी हैं। जब सबा आजाद बीमार हुई थीं, तब अभिनेता के परिवार ने ही सबा का ध्यान रखा था। वहीं, अब सबा आजाद ने सोशल मीडिया पर एक तस्वीर शेयर की है, जिस पर ऋतिक रोशन की कजिन पश्मीना ने एक प्यारा कमेंट किया है। इस कमेंट से साफ है कि उन्हें सबा की तस्वीर बेहद पसंद आई है।

Hrithik Roshan cousin pashmina special comment on the rumouerd  girlfriend Saba Azad picture
सबा आजाद - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, सबा वेब सीरीज ‘रॉकेट बॉयज’ में नजर आई थीं और एक्ट्रेस ने इसी वेब सीरीज में अपने लुक की एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इस तस्वीर में सबा पीच कलर की साड़ी में काफी सुंदर लग रही हैं। गले में मोतियों की माला और बालों पर एक छोटा सा क्लिप, सबा पर खूब जच रहा है। सबा ने इस फोटो के साथ कैप्शन में लिखा, ‘मिस। परवाना ईरानी। सिरसा 1942।' सबा की इस तस्वीर पर ऋतिक की कजिन पश्मीना ने कमेंट किया है।

Hrithik Roshan cousin pashmina special comment on the rumouerd  girlfriend Saba Azad picture
ऋतिक रोशन, सबा आजाद - फोटो : सोशल मीडिया

ऋतिक रोशन की बहन और राजेश रोशन की बेटी पश्मीना रोशन ने सबा की इस तस्वीर पर एक प्यारा कमेंट किया है। पश्मीना ने लिखा, ‘उफ्फ।’ इसके साथ पश्मीना ने हार्ट की इमोजी भी पोस्ट की है। पश्मीना के इस कमेंट पर सबा ने भी जवाब दिया है। उन्होंने किसिंग फेस इमोजी पोस्ट की है। सबा की इस तस्वीर पर ऋतिक की बहन सुनैना रोशन की बेटी ने भी कमेंट किया है। उन्होंने लिखा, ‘स्टॉप इट।’ इन कमेंट्स से साफ है कि सबा आजाद ऋतिक के परिवार में घूल-मिल गई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hrithik Roshan cousin pashmina special comment on the rumouerd  girlfriend Saba Azad picture
ऋतिक रोशन, सबा आजाद - फोटो : सोशल मीडिया

बीते दिनों, सबा आजाद थोड़ा बीमार हो गई थीं और ऐसे मौके पर ऋतिक रोशन के परिवार ने सबा का ध्यान रखा था। अभिनेता के परिवार ने सबा के लिए खाना भेजा था, जिसकी झलक सबा ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर दिखाई थी। इसके साथ ही सबा ने कैप्शन में लिखा था, 'जब आप घर पर बीमार होते हो लेकिन आपको खाना खिलाने के लिए बेस्ट लोग होते हैं।' इस तस्वीर को सबा ने कंचन रोशन, पशमीना रोशन को टैग किया था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed