{"_id":"62244d71472be754ec5ee116","slug":"twinkle-khanna-spoke-about-the-ongoing-row-over-hijab-she-however-gave-it-a-humorous-twist","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Hijab Row: \"कहते हैं बुर्का पुरुषों को लुभाने से रोकता है, इन भाई साहबों को...\" हिजाब विवाद पर ट्विंकल खन्ना ने किया ट्वीट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Hijab Row: "कहते हैं बुर्का पुरुषों को लुभाने से रोकता है, इन भाई साहबों को..." हिजाब विवाद पर ट्विंकल खन्ना ने किया ट्वीट
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: वर्तिका तोलानी
Updated Sun, 06 Mar 2022 12:27 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
ट्विंकल खन्ना
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कर्नाटक में मुसलमान छात्राओं के हिजाब पहनने को लेकर जारी विवाद के बीच बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार की पत्नी ट्विंकल खन्ना ने मजाकिया अंदाज में अपनी राय पेश की है। ट्विंकल का मानना है कि महिलाओं को क्या पहनना चाहिए, इसका चुनाव करने का अधिकार केवल महिलाओं के पास ही होना चाहिए।
बता दें कि हिजाब विवाद इस साल की शुरुआत में तब शुरू हुआ जब तटीय जिले उडुपी की कुछ मुस्लिम लड़कियों ने यह कहते हुए अदालत का दरवाजा खटखटाया कि उन्हें हिजाब पहनने के कारण कॉलेज में प्रवेश से वंचित कर दिया गया। लड़कियां यह भी चाहती थीं कि शांति, सद्भाव और सार्वजनिक व्यवस्था को भंग करने वाले किसी भी कपड़े पर प्रतिबंध लगाने वाले सरकारी आदेश को रद्द कर दिया जाए।
3 of 4
twinkle khanna
इस मामले पर अपनी राय साझा करते हुए, ट्विंकल ने रविवार को एक ट्वीट किया। अभिनेत्री लिखती हैं, “बुर्का, हिजाब और यहां तक कि घूंघट ने भी किसी-न-किसी तरह धार्मिक और सांस्कृतिक निर्माण में अपना योगदान दिया है। हालांकि मैं किसी भी तरह के पर्दे की हिमायती नहीं हूं, लेकिन यह निर्णय केवल महिलाओं को लेना चाहिए, वो भी बिना किसी दबाव या धमकी के।"
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
ट्विंकल खन्ना
- फोटो : इंस्टाग्राम
उन्होंने आगे कहा, "कुछ धार्मिक नेता इस बारे में बात कर रहे थे कि कैसे एक हिजाब पुरुषों को लुभाने से रोकता है, यह सुनकर मुझे बहुत हंसी आई। इन सभी भाई साहबों को बैठ जाना चाहिए और इसके बजाय स्टैंड-अप कॉमेडियन्स को बात करने देना चाहिए। बहुत कम पुरुष किसी महिला के सिर को इरोजेनस जोन मानते हैं। क्या आपको कोई डेट-नाइट याद है, जिसमें अपका पति या अपका प्रेमी कह रहा हो, 'वाह तुम्हारा सर आज इतना हॉट दिख रहा है'? 'ओह, थैंक्यू डार्लिंग, मैं कोशिश करूंगी की इसे आकार में रखूं और इसकी सुंदरता पर कोई आंच न आने दूं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।