{"_id":"5bf2d881bdec2217277cdded","slug":"hrithik-roshan-has-come-with-vikas-bahl-after-metoo-campaign-down","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"#MeToo मूवमेंट ठंडा पड़ने पर फिर विकास बहल के साथ आए ऋतिक, सबूत है ये बातें","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
#MeToo मूवमेंट ठंडा पड़ने पर फिर विकास बहल के साथ आए ऋतिक, सबूत है ये बातें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Mon, 19 Nov 2018 09:06 PM IST
विज्ञापन
hrithik roshan
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड में #MeeToo अभियान ठंडा पड़ चुका है और गाड़ी कमोबेश पुराने ढर्रे पर लौटने लगी है। यही वजह है कि ऋतिक रोशन की फिल्म सुपर 30 में एक बार फिर से निर्देशक विकास बहल की वापसी की खबरें हैं। दो हफ्तों तक मीटू के कारण फिल्म इंडस्ट्री में तनाव पसरा रहा और लगा कि महिलाओं का यौन उत्पीड़न करने वालों से सब दूरी बना लेंगे। ऋतिक रोशन ने विकास पर उनकी पूर्व कंपनी की एक महिला सहकर्मी द्वारा लगाए आरोपों के बाद साफ कहा कि वह भविष्य में ऐसे लोगों के साथ काम नहीं करेंगे जिन पर यौन उत्पीड़न के आरोप लगेंगे।
Vikas Bahl
- फोटो : file photo
इसके बाद खबरें आई कि फिल्म निर्माताओं ने सुपर 30 की कमान विकास से ले ली है। उन्हें फिल्म से हटा दिया गया है। परंतु #MeeToo अभियान की बातें ठंडी पड़ते ही चर्चा आम है कि विकास फिर से फिल्म का काम देख रहे हैं। उनकी देख-रेख में ही सुपर 30 को अंतिम रूप दिया जा रहा है। उधर, ऋतिक भी अपनी अगली फिल्म की शूटिंग कि लिए विदेश निकल गए हैं। अत: कल को उन्हें कोई कह नहीं सकेगा कि उनकी जानकारी या मौजूदगी में विकास फिल्म का काम करते रहे। चर्चा है कि इस विवाद के उठने पर कुछ लोगों ने निर्देशक विकास से कहा था कि कुछ दिनों के लिए ग्लैमर की चमक-दमक और कैमरों की नजरों से दूर हो जाएं। उन्हें अनुमान था कि मामला अपने आप ठंडा पड़ जाएगा। वह सही साबित होते लग रहे हैं।
Hrithik Roshan
- फोटो : file photo
जानकार कह रहे हैं कि ऋतिक नहीं चाहते थे कि विवाद की हवा उनकी फिल्म का काम रोक दे या आगे बढ़ा दे। विकास पर लगे आरोपों के बाद ऋतिक की कट्टर शत्रु कंगना रनौत भी मैदान में कूद पड़ी थीं। उन्होंने भी विकास पर गंदी हरकतें करने के आरोप जड़ दिए थे। कंगना ने विकास के साथ फिल्म क्वीन में काम किया था और उसके बाद ही उनके करिअर ने रफ्तार पकड़ी थी। उल्लेखनीय है कि सुपर 30 को अगले साल बॉक्स ऑफिस पर कंगना की मणिकर्णिका: द क्वीन ऑफ झांसी से टक्कर लेनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hrithik Roshan
- फोटो : file photo
ऋतिक कंगना से कोई विवाद नहीं चाहते, अत: उन्होंने तत्काल विकास को फिल्म से अलग होने को कहा था। फिल्म के निर्माताओं ने भी कहा था कि वह #MeeToo के दागियों के साथ नहीं हैं। परंतु मामला ठंडा पड़ने के बाद फिल्म के विकास की देख-रेख में तैयार होने की चर्चा फिर हो हैं और निर्माता इस बार खामोश हैं। सूत्रों की मानें तो सुपर 30 तय समय पर रिलीज होगी। फिल्म 2019 में गणतंत्र दिवस के मौके पर सिनेमाघरों में लगेगी। वहीं खबरें थी कि विकास के अलग होने के बाद सुपर 30 को पूरा करने के लिए बजरंगी भाईजान के निर्देशक कबीर खान की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन
Hrithik Roshan
- फोटो : file photo
सूत्रों का कहना है कि ऐसा कुछ नहीं हुआ। विकास छुपने से पहले संपादन पूरा करा चुके थे। राइटर संजीव दत्ता ने काम तेजी से खत्म करने में उनकी मदद की। संपादन होने के बाद फिल्म में बैकग्राउंड म्यूजिक तथा मिक्सिंग का काम ही बचा रहता है, जिसमें निर्देशक की खास जरूरत नहीं होती। सूत्र बताते हैं कि फिल्म का केवल एक कुछ सेकेंड का सीन दृश्य शूट होना था परंतु उसे निर्माताओं ने पहले से तैयार एक अन्य दृश्य से बदलने का फैसला किया। कबीर के बारे में खबर है कि वह अपनी वेब सीरीज को पूरी करने में लगे हैं। इसके बाद उन्हें 1983 की विश्व कप क्रिकेट में जीत पर फिल्म बनानी है। वह उसी की तैयारी में हैं।