देश में कोरोना को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। ऐसे में सरकार द्वारा तो मदद की ही जा रही है, वहीं इस महामारी के खिलाफ कई सितारे भी मैदान में आ गए हैं। इसी क्रम में अभिनेता ऋतिक रोशन ने भी कोरोना से जंग में मदद का हाथ बढ़ाया है। उन्होंने इसके लिए 15,000 डॉलर्स यानी लगभग 11.10 रुपए दान किए हैं।
कोरोना से जंग: अंतरराष्ट्रीय सेलेब्स के साथ ऋतिक रोशन मदद के लिए आए सामने, दान किए इतने लाख रुपये
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अभिनेता ने ये रकम इंटरनेशनल ऑथर और पॉडकास्टर जय शेट्टी द्वारा भारत की मदद के लिए चलाए जा अभियान के लिए दिए हैं। जय शेट्टी ने Help India Breathe नाम से एक फंडरेजर की शुरुआत की थी। जिसका लक्ष्य कोरोना से जंग में भारत के लिए एक मिलियन डॉलर जुटाना है। बता दें कि हॉलीवुड में प्रियंका चोपड़ा के साथ विल स्मिथ, शॉन मेंडेस, जय शेट्टी, एलेन डीजेनेरस, कमीला काबेयो संग अन्य ने मदद की गुहार लगते हुए फंडरेजर की शुरुआत की है।
इसमें स्मिथ फैमिली ने 50,000 डॉलर, एलन ने 59,000 डॉलर, शॉन ने 50,000 डॉलर, कैमिला ने $6000 डॉलर, जेमी कैरेन लीमा ने 100,000 डॉलर और ब्रेंडन बुरचार्ड ने 50,000 डॉलर का योगदान दिया है। जिसके बारे में जय ने खुद अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर पोस्ट करने जानकारी दी है।
View this post on Instagram
जय शेट्टी के अलावा बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस ने भी गिव इंडिया के साथ मिलकर एक फंडरेजर की शुरुआत की है। साथ ही प्रियंका चोपड़ा भी भारत की मदद के लिए फंड जुटा रही हैं, उन्होंने बीते दिनों अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन से भारत की मदद करने की अपील भी की थी।
View this post on Instagram
उनके सपोर्ट में को-स्टार रिचर्ड मैडन संग कुणाल नायर, लिल्ली सिंह, रीस विदरस्पून और कई अन्य हॉलीवुड स्टार्स सामने आए हैं। वहीं, भारत के स्टार्स जैसे सोनू सूद, सलमान खान, तापसी पन्नू, भूमि पेडनेकर, अर्जुन गौड़ा और गुरमीत चौधरी संग अन्य भी मदद के काम में लगे हुए हैं।