फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Koi Mil Gaya: पर्दे पर फिर आ रहा 'जादू', 20 साल बाद दोबारा रिलीज होने जा रही 'कोई मिल गया'

Wed, 02 Aug 2023 12:44 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Wed, 02 Aug 2023 12:44 PM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan Koi Mil Gaya to make a grand comeback on big screen as film clocks 20 glorious years this month
कोई मिल गया - फोटो : Social Media

ऋतिक रोशन की फिल्म 'कोई मिल गया' तो याद होगी? वर्ष 2003 में आई इस फिल्म का दर्शकों पर खूब जादू चला। बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी ने यह फिल्म देखने के लिए सिनेमाघरों का रुख किया। दूसरी तरफ ऋतिक रोशन के पटरी से उतर चुके करियर के लिए भी यह फिल्म संजीवनी जैसी साबित हुई। इस महीने 'कोई मिल गया' की रिलीज को 20 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस मौके पर मेकर्स इसे फिर से रिलीज करने की तैयारी में हैं।

Hrithik Roshan Koi Mil Gaya to make a grand comeback on big screen as film clocks 20 glorious years this month
कोई मिल गया - फोटो : सोशल मीडिया

फिल्म 'कोई मिल गया' की रिलीज के 20 साल पूरे होने के मौके पर इस फिल्म को 30 शहरों में फिर से रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म 30 शहरों के पीवीआर और आईनॉक्स में 4 अगस्त को रिलीज होगी। बता दें कि इस फिल्म का निर्देशन ऋतिक रोशन के पिता और निर्देशक राकेश रोशन ने किया। फिल्म में ऋतिक के अपोजिट प्रीति जिंटा नजर आईं। इसके अलावा ऋतिक की मां का रोल रेखा ने अदा किया था।

Hrithik Roshan Koi Mil Gaya to make a grand comeback on big screen as film clocks 20 glorious years this month
कोई मिल गया - फोटो : सोशल मीडिया

दो दशक का शानदार सफर पूरा कर चुकी इस फिल्म को लेकर हाल ही में राकेश रोशन ने बात की। एक मीडिया इंटरव्यू के दौरान राकेश रोशन ने खुलासा किया कि उन्होंने इस फिल्म को अपने बेटे ऋतिक के अभिनय कौशल को हाईलाइट करने के मकसद से बनाया था। राकेश रोशन ने कहा, 'डेब्यू फिल्म 'कहो ना प्यार है' की शानदार सफलता के बाद ऋतिक की आठ फिल्में लगातार फ्लॉप रहीं। मीडिया ने ऋतिक के बारे में एक हिट फिल्म वाला हीरो लिखना शुरू कर दिया था'।
Zinda Banda: आदाब, वसीम साब! मैं शाहरुख बोल रहा हूं, आपके शेर में बस थोड़े से बदलाव की इजाजत चाहता हूं...

विज्ञापन
विज्ञापन
Hrithik Roshan Koi Mil Gaya to make a grand comeback on big screen as film clocks 20 glorious years this month
कोई मिल गया - फोटो : सोशल मीडिया

राकेश रोशन ने आगे कहा, 'ऋतिक ने 'कोई मिल गया' के जरिए खुद को साबित किया। वह अपने किरदार में पूरी तरह ढल गए'। बता दें कि इस फिल्म में ऋतिक मानसिक रूप से कमजोर लड़के के रोल में नजर आए। इस रोल को अदा करने के लिए उन्होंने खास तैयारी की थी। राकेश रोशन ने खुलासा किया, 'ऋतिक ने शूटिंग से पहले खुद को सप्ताहभर तक एक कमरे में बंद कर लिया था। इसके बाद वह सीधे शूट पर पहुंचे। जब पहला शॉट दिया, तभी मैं समझ गया कि वह अपने किरदार के बारे में ठीक तरह से समझ गए हैं'।
Javed Akhtar: जावेद अख्तर ने अंधेरी कोर्ट द्वारा जारी समन के खिलाफ किया सेशन कोर्ट का रुख, इस दिन होगी सुनवाई

विज्ञापन
Hrithik Roshan Koi Mil Gaya to make a grand comeback on big screen as film clocks 20 glorious years this month
कोई मिल गया - फोटो : सोशल मीडिया

'कोई मिल गया' जबर्दस्त हिट हुई थी। हालांकि, इसके बाद भी राकेश रोशन के दिमाग में इसकी फ्रेंचाइजी को लेकर कोई प्लानिंग नहीं थी। निर्देशक के मुताबिक 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' देखते हुए उनके दिमाग में फ्रेंचाइजी का ख्याल आया था और इस तरह कृष बनी। इसके बाद 'कृष 3' आई। निर्देशक का कहना है कि अब वह 'कृष 4' लाने की तैयारी में हैं और 2024 में इस फिल्म पर काम शुरू होगा।
Vahbiz Dorabjee: 'बार्बी नहीं भैंस है...', बॉडी शेमिंग करने वालों पर वाहबिज का फूटा गुस्सा, दिया मुंहतोड़ जवाब

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed