ग्रीक गॉड के नाम से मशहूर ऋतिक रोशन बॉलीवुड के सफल अभिनेताओं में से एक हैं। करोड़ों की प्रॉपर्टी के मालिक ऋतिक रोशन लक्जरी लाइफ जीते हैं। मुंबई में ऋतिक रोशन का समंदर किनारे खूबसूरत अपार्टमेंट है। वह अपने सोशल मीडिया पर घर की कई तस्वीरें साझा करते रहते हैं। इसके अलावा ऋतिक ने खंडाला में एक फार्महाउस लिया है। तो चलिए दिखाते हैं ऋतिक रोशन के इस आलीशान फार्महाउस की तस्वीरें।
शाहरुख खान के ‘मन्नत’ से कम नहीं ऋतिक रोशन का खंडाला वाला फार्महाउस, 10 तस्वीरें देख आ जाएगा यकीन
सभी जानते हैं कि अगर बॉलीवुड सितारों के आलीशान बंगले की बात हो तो शाहरुख खान का नाम सबसे ऊपर आने वाले अभिनेताओं में से हैं। ऋतिक के फार्महाउस की तस्वीरें देखें तो 'मन्नत' से कम नहीं हैं।
ऋतिक रोशन के परिवार के सदस्य यहां हॉलीडे बिताने आते हैं। एक तरह से यह उनका हॉलीडे होम है जहां सारी सुख सुविधाएं मौजूद हैं।
ऋतिक की मां पिंकी रोशन अपने इंस्टाग्राम पर फार्महाउस की तस्वीरें साझा करती रहती हैं। तस्वीरों में पिंकी रोशन कभी योगा करते हुए तो कभी बास्केबाल खेलती नजर आती हैं।
फार्महाउस में गेम्स के लिए खास यह जगह बनाई गई है। जहां परिवार के सदस्य वक्त बिताते हैं और खेल के द्वारा मनोरंजन करते हैं।