फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Hrithik Roshan may seen in police officer role in Neeraj Pandey south film Vikram Vedha remake

ऋतिक ने जाहिर की परदे पर खाकी पहनने की मंशा, नीरज पांडे की फिल्म विक्रमवेद का मिल चुका है ऑफर

Fri, 24 Jan 2020 09:04 PM IST
anand anand अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: anand anand Updated Fri, 24 Jan 2020 09:04 PM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan may seen in police officer role in Neeraj Pandey south film Vikram Vedha remake
Hrithik Roshan - फोटो : amar ujala mumbai

मशहूर निर्माता निर्देशक नीरज पांडे की लंबे समय से अटकी पड़ी फिल्म विक्रम वेध (तमिल फिल्म विक्रम वेधा की रीमेक) में पुलिस इंस्पेक्टर के किरदार के लिए ऋतिक रोशन का नाम लंबे समय से चर्चा में रहा है। फिल्म में माफिया डॉन का किरदार आमिर खान को पसंद आया है। इस बीच ऋतिक के एक बयान ने इस फिल्म में उनकी एंट्री को लेकर चर्चाओं का बाजार फिर गर्म कर दिया है।

विज्ञापन


मुंबई पुलिस के सालाना जलसे उमंग 2020 के दौरान ऋतिक ने कहा, "मुंबई रहने के हिसाब से सबसे बेहतरीन शहरों में से एक है और यह सिर्फ मुंबई पुलिस की वजह से है। मैं पिछले साल उमंग 2019 में नहीं आ पाया था, लेकिन इस बार मैंने यह सुनिश्चित किया कि मैं यहां आऊं। मैं सभी पुलिसकर्मियों के लिए मंच पर परफॉर्म करते हुए बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं, जो हमारे लिए दिन रात मेहनत करते हैं और हमें सुरक्षित रखते हैं।" इसके बाद ऋतिक ने परदे पर खाकी पहनने की अपनी मंशा भी जाहिर कर दी। 

विज्ञापन

Hrithik Roshan may seen in police officer role in Neeraj Pandey south film Vikram Vedha remake
Hrithik Roshan - फोटो : amar ujala mumbai

उन्होंने कहा, "अपनी अभी तक की जिंदगी में मैंने कई तरह के रोल निभाए हैं। हालांकि मुझे कभी एक पुलिस वाले का रोल निभाने का मौका नहीं मिला। मैं फिल्मकारों से गुजारिश करना चाहूंगा कि मेरे लिए एक पुलिस ऑफिसर का रोल भी लिखें क्योंकि यह मेरी जिंदगी का सबसे चैलेंजिंग रोल होगा। मुझे यकीन है कि मैं इसे अपनी जिंदगी का सबसे बढ़िया रोल भी बना दूंगा।" कार्यक्रम में धमाकेदार एंट्री करते हुए ऋतिक रोशन ने अपनी फिल्म 'वॉर' के सुपरहिट गाने 'घुंघरू टूट गए' पर एक जोरदार परफॉर्मेंस भी दी।

पढ़ें: दीया मिर्जा ने बचपन में इस अंदाज में मनचले को सिखाया था सबक, एक सवाल से कर दी बोलती बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed