'क्वीन' जैसी नेशनल अवॉड विनर फिल्म का निर्देशन करने वाले निर्देशक विकास बहल पर हाल ही कंगना रनौत ने सेक्शुअल हैरेसमेंट का आरोप लगाया था। कंगना के अलावा 'फैंटम फिल्म्स' की एक महिला कर्मचारी ने भी आरोप लगाया था कि निर्देशक विकास बहल ने उसके साथ गोवा की यात्रा के दौरान अनुचित तरीके से व्यवहार किया था।
'सुपर 30' में साथ काम करने वाले ऋतिक ने भी विकास बहल का छोड़ा साथ, बोले- 'ऐसे आदमी के साथ...'
अब इस मामले में ऋतिक रोशन का भी बयान सामने आया है। विकास बहल पर ऋतिक रोशन का बयान इसलिए और ज्यादा महत्वपूर्ण हो जाता है क्योंकि ऋतिक विकास बहल की फिल्म 'सुपर 30' में नजर आने वाले हैं। फिल्म अगले साल रिलीज होगी।
Amid sexual misconduct allegations against Vikas Bahl, Hrithik Roshan has said that he has requested producers of 'Super 30' - which Bahl is directing - to take "stock of the apparent facts and take a harsh stand if need be."
— ANI Digital (@ani_digital) October 8, 2018
Read @ANI story | https://t.co/e0G0JZg8qM pic.twitter.com/3OChKCBYuQ
— Hrithik Roshan (@iHrithik) October 8, 2018
बता दें सुपर 30 विकास बहल की महत्वपूर्ण फिल्मों में से एक है। यह फिल्म बिहार के टीजर आनंद कुमार के जीवन पर बनाई जा रही है। सेक्शुअल हैरेसमेंट के आरोप के बाद विकास को अमेजन प्राइम की एक वेब सीरीज से भी बाहर निकाला जा चुका है।