{"_id":"6218f8077196b133187fbe46","slug":"hrithik-roshan-posted-for-the-first-time-for-rumoured-girlfriend-saba-azad-shared-the-picture-and-said-this","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Photo: ऋतिक रोशन ने कथित गर्लफ्रेंड सबा आजाद के लिए पहली बार किया पोस्ट, तस्वीर शेयर कर कही ये बात","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Photo: ऋतिक रोशन ने कथित गर्लफ्रेंड सबा आजाद के लिए पहली बार किया पोस्ट, तस्वीर शेयर कर कही ये बात
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Fri, 25 Feb 2022 09:17 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
ऋतिक रोशन, सबा आजाद
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी फिल्मों से ज्यादा लव लाइफ को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। ऋतिक रोशन का नाम एक्ट्रेस सबा आजाद के साथ जुड़ रहा है। दोनों को सबसे पहले डिनर डेट पर एक साथ स्पॉट किया गया था। इस दिन के बाद से ही दावा किया जा रहा है कि ऋतिक और सबा एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। इतना ही नहीं, सबा को ऋतिक रोशन के परिवार के साथ लंच एंजॉय करते हुए भी देखा गया था, जिसके बाद फैंस दोनों के रिलेशनशिप की खबरों को सच बता रहे हैं। हालांकि, इन सब खबरों पर अब तक ऋतिक रोशन और सबा आजाद ने चुप्पी साध रखी थी। लेकिन अब पहली बार ऋतिक रोशन ने सबा आजाद को लेकर एक पोस्ट किया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। दरअसल, ऋतिक रोशन ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर एक पोस्टर शेयर किया है, जो सबा आजाद का है।
2 of 5
ऋतिक रोशन
- फोटो : social media
ऋतिक रोशन ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर सबा आजाद और नसीरुद्दीन शाह के बेटे इमाद शाह की एक तस्वीर शेयर की है, जो उनके बैंड मैडबॉय/मिंक की है। यह एक इलेक्ट्रो-फंक बैंड है, जिसमें सबा और इमाद भी शामिल हैं। सबा और इमाद अपने बैंड के साथ पुणे में आ रहे हैं। इस तस्वीर के साथ ऋतिक रोशन ने लिखा है, ‘किल इट दोस्तों।’ वहीं, अब इस पोस्ट के बाद फैंस ऋतिक और सबा के रिश्ते को सच मान रहे हैं।
3 of 5
ऋतिक रोशन के परिवार के साथ सबा आजाद
- फोटो : इंस्टाग्राम
सबा आजाद ने रविवार को ऋतिक रोशन और उनके परिवार के साथ लंच एंजॉय किया था। इस मौके की एक तस्वीर ऋतिक रोशन के चाचा राजेश रोशन ने शेयर की थी। इस फोटो में सबा रविवार को ऋतिक की फैमली के साथ लंच करती नजर आई थीं। इस फोटो के साथ राजेश ने कैप्शन में लिखा था, 'खुशियां हमेशा आपके आसपास होती हैं। खासकर रविवार के दिन......स्पेशली लंच टाइम पर।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ऋतिक रोशन, सबा आजाद
- फोटो : सोशल मीडिया
इस मौके की कुछ तस्वीरें नायर ऑन फायर (होम स्टाइल केरल कुजिन कैटरिंग सर्विस) ने भी शेयर की थीं। इस कैटरिंग सर्विस ने सबा और ऋतिक के लिए केरल का स्पेशल खाना बनाया था। तस्वीर में ऋतिक और सबा दो महिलाओं के साथ पोज देते हुए दिख रहे हैं। इस दौरान ऋतिक रोशन ने व्हाइट टी-शर्ट और पैंट पहन रखी है। वहीं, सबा व्हाइट टॉप और ग्रीन कलर की हाई वैस्ट पैंट में काफी सुंदर लग रही हैं।
विज्ञापन
5 of 5
ऋतिक रोशन
- फोटो : सोशल मीडिया
वर्क फ्रंट की बात करें एक्टर ऋतिक रोशन जल्द ही फिल्म 'विक्रम वेधा' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह फिल्म 'फाइटर' में भी दिखाई देंगे। वहीं सबा आजाद हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज रॉकेट बॉयज में नजर आई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।