अपनी खूबसूरत आवाज से लंबे समय तक लोगों के दिलों को जीतने वालीं दिग्गज गायिका लता मंगेशकर सोशल मीडिया पर सक्रिय रहती हैं। वह अपने सह कलाकारों और करीबियों को खास मौकों पर हमेशा सोशल मीडिया के जरिए याद भी करती रहती हैं। हाल ही में उन्होंने हिंदी सिनेमा के महान संगीतकार रोशनलाल नागरथ को उनके जन्मदिन पर याद किया।
लता मंगेशकर ने की ऋतिक और उनके दादा की तारीफ, अभिनेता ने कहा- 'यह कहकर आपने मेरा...'
रोशनलाल नागरथ बॉलीवुड के दिग्गज संगीतकार थे। वह निर्माता-निर्देशक और अभिनेता राकेश रोशन के पिता और अभिनेता ऋतिक रोशन के दादा थे। लता मंगेशकर ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर रोशनलाल नागरथ के जन्मदिन पर एक ट्वीट कर उन्हें याद किया जिसमें उन्होंने न केवल रोशनलाल नागरथ की शख्सियत की तरीफ की बल्कि अभिनेता ऋतिक रोशन और उनके परिवार की भी तारीफ की है।
Namaskar. Aaj mahan sangitkar Roshan ji ki jayanti hai. Inka sangeet bahut asardaar aur madhur hota tha. Hamare aur inke pariwarik sambandh the.Main unki yaad ko naman karti hun. Roshan ji ke sangeet mein gaaya mera ek pasandida geet aap sabke liye. https://t.co/WUqxkEVH5N
लता मंगेशकर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'नमस्कार, आज महान संगीतकार रोशन जी की जयंती हैं। इनका संगीत बहुत मधुर होता था। हमारे और इनके पारिवारिक संबंध थे। मैं इनको यादकर नमन करती हूं। रोशन जी के संगीत में गाया मेरा एक पसंदीदा गीत आप सभी के लिए।' इस ट्वीट के साथ लता मंगेशकर ने अपना शानदार गाना 'रहे ना रहे हम' साझा किया। वहीं अपने दूसरे ट्वीट में लता मंगेशकर ने अभिनेता ऋतिक रोशन की तारीफ की। जिसपर ऋतिक ने आभार व्यक्त किया है।
Thank you from all our hearts as a family for this wonderful heartwarming message Lataji 🙏🏻❤️ this is one of my favorite songs of Daduji’s too . https://t.co/EDG7vhX76B pic.twitter.com/gl4tpTRWOZ
ऋतिक रोशन की तारीफ करते हुए लता मंगेशकर ने अपने ट्वीट में लिखा, 'नमस्कार ऋतिक, आपका काम मुझे बहुत अच्छा लगता है, आपके परिवार को मैं हमेशा अपना परिवार समझती हूं। मैं हर साल रोशन जी की जयंती और पुण्यतिथि पर उनके बारे में लिखती हूं। वह सच में एक बहुत बड़े संगीतकार थे।' गायिका के इस ट्वीट पर ऋतिक रोशन ने उनका शुक्रिया अदा किया।
इन मीठे शब्दों के लिए, बहुत बहुत शुक्रिया लताजी। आपने यह कहकर मेरा मान बढ़ा दिया है! 🙏🏻❤️ https://t.co/pm4NzUfBUZ
ऋतिक रोशन ने अपने ट्वीट में लिखा, 'पूरे परिवार की तरफ से इस पोस्ट के लिए आपका शुक्रिया। यह मेरे भी दादाजी का पंसदीदा गाना है।' वहीं दूसरे ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए ऋतिक रोशन ने लिखा, 'इन मीठे शब्दों के लिए, बहुत बहुत शुक्रिया लताजी। आपने यह कहकर मेरा मान बढ़ा दिया है!' सोशल मीडिया पर ऋतिक रोशन और लता मंगेशकर के ट्वीट वायरल हो रहे हैं।
पढ़ें: एकता कपूर ने किया था तीन फिल्मों का वादा और फिर तोड़ दिया कॉन्ट्रैक्ट, सुनिए इस हीरो की व्यथा कथा