सब्सक्राइब करें

रिलीज होने के 40 दिन बाद इस अभिनेता ने देखी 'तानाजी', ऐसा दिया रिएक्शन

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Wed, 19 Feb 2020 06:25 PM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan Reaction After Watching Ajay devgn Film Tanhaji The Unsung Warrior
Tanhaji The Unsung Warrior - फोटो : social media

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी' को रिलीज हुए 40 दिन बीत चुके हैं। लेकिन फिल्म अब भी जमकर कमाई करने में लगी हुई है। फिल्म ने अब तक कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। दर्शक फिल्म को देख इसकी तारीफों के पुल बांधने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। फैन्स तो फिल्म की तारीफ कर ही रहे हैं साथ ही साथ सेलिब्रिटीज भी खुद को इस फिल्म की तारीफ करने से रोक नहीं पा रहे हैं।

Trending Videos
Hrithik Roshan Reaction After Watching Ajay devgn Film Tanhaji The Unsung Warrior
Hrithik Roshan - फोटो : amar ujala mumbai

हाल ही में अभिनेता ऋतिक रोशन ने अजय देवगन की फिल्म 'तानाजी' देखी। फिल्म देखकर ऋतिक भी खुद को प्रतिक्रिया देने से रोक नहीं पाए। ऋतिक ने फिल्म को देखने के बाद अपनी प्रतिक्रिया दी है। तो वहीं ऋतिक की प्रतिक्रिया पर अजय ने भी जवाब दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hrithik Roshan Reaction After Watching Ajay devgn Film Tanhaji The Unsung Warrior
hrithik roshan - फोटो : amar ujala

ऋतिक ने फिल्म देखने के बाद अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए प्रतिक्रिया दी। ऋतिक ने लिखा, 'अभी 'तानाजी' देखी है, यह एक अविश्वसनीय फिल्म है। अब तक का सर्वश्रेष्ठ एक्शन। अजय और काजोल ने काफी शानदार एक्टिंग की, सैफ अली खान भी काफी शानदार थे। इस फिल्म की पूरी कास्ट को विशाल प्रयास के लिए वाहवाही मिलनी चाहिए। क्या फिल्म है।'

Hrithik Roshan Reaction After Watching Ajay devgn Film Tanhaji The Unsung Warrior
Ajay Devgn - फोटो : Social Media

ऋतिक के इस ट्वीट पर अजय देवगन ने भी रिप्लाई किया है। अजय ने इस ट्वीट पर रिट्वीट करते हुए लिखा, 'आपकी सराहना के लिए धन्यवाद ऋतिक, मुझे खुशी है कि आपने फिल्म को एंजॉय किया।' गौरतलब है कि फिल्म ने रिलीज के 40 दिन में 273 करोड़ रुपये की शानदार कमाई कर ली है।

विज्ञापन
Hrithik Roshan Reaction After Watching Ajay devgn Film Tanhaji The Unsung Warrior
Tanhaji - फोटो : Twitter

बता दें कि फिल्म में अजय देवगन के अलावा उनकी पत्नी और अभिनेत्री काजोल भी थीं। फिल्म में अभिनेता सैफ अली खान भी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म में अभनेता शरद केलकर भी मुख्य भूमिका में थे। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर आते ही धमाल मचा दिया था। फिल्म को रिलीज के इतने दिनों बाद भी दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed