फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hrithik Roshan: इन हॉलीवुड फिल्मों की नकल मारकर बना सुपरहीरो कृष, ऋतिक रोशन ने पहली बार किया सार्वजनिक खुलासा

Fri, 19 Aug 2022 12:48 PM IST
पलक शुक्ला अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: पलक शुक्ला Updated Fri, 19 Aug 2022 12:48 PM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan reveals copying Hollywood films for making Krrish at Lord the Rings The Rings Of The Power
'कृष' के लेकर ऋतिक ने दिया बड़ा बयान - फोटो : social media

पश्चिमी देशों के लोग भारत में आते हैं और यहां के सनातन धर्म, संस्कृति, वेद और पुराण पर शोध करके फिल्में बनाते हैं, जो पूरे विश्व में पसंद की जाती हैं। बॉलीवुड में भी ऐसी कई फिल्में बनी हैं, लेकिन भारतीय सिनेमा के फिल्मकार उन्हीं हॉलीवुड की फिल्मों से प्रेरणा लेकर फिल्म बनाकर खुद को गौरवान्वित महसूस करते हैं। भारतीय सिनेमा के इतिहास में ऋतिक रोशन को सुपरहीरो का दर्जा प्राप्त है। लेकिन वह सुपरहीरो किस फिल्म की प्रेरणा से बने, इसका खुलासा उन्होंने खुद ही यहां मुंबई में हुई 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स: द रिंग्स ऑफ पावर' की प्रेस कांफ्रेंस में कर दिया।

Hrithik Roshan reveals copying Hollywood films for making Krrish at Lord the Rings The Rings Of The Power
तमन्ना भाटिया, ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज होने जा रही सीरीज  'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स- द रिंग्स ऑफ पावर' के कार्यक्रम की मेजबानी ऋतिक रोशन और तमन्ना भाटिया ने की। निर्माता जेडी पायने इस सीरीज के कलाकारों के साथ शामिल हुए जिनमें अभिनेता रॉब अरामायो, मैक्सिम बाल्ड्री, मार्केला कवेनघ, चार्ल्स एडवर्ड्स, लॉयड ओवेन, मेगन रिचर्ड्स, नाजनीन बोनियादी, एमा होर्वथ, टायरो मुहाफिदीन शामिल थे। ऋतिक रोशन और तमन्ना भाटिया ने सभी कलाकारों से सीरीज में काम करने के अनुभव के बारे सवाल जवाब किए। इस कार्यक्रम के दौरान ऋतिक रोशन ने सीरीज के निर्माता जेडी पायने को बताया कि कैसे उनकी फिल्म कृष सीरीज 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' से प्रेरित है।

Hrithik Roshan reveals copying Hollywood films for making Krrish at Lord the Rings The Rings Of The Power
तमन्ना भाटिया, ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

ये तो सबको पता है कि ऋतिक रोशन की फिल्म 'कोई मिल गया' स्टीवन स्पीलबर्ग की फिल्म ‘ईटी’ से प्रेरित है। ऋतिक के मुताबिक,इस फिल्म के बाद उनके पिता राकेश रोशन ने साल 2004 में 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' सीरीज की फिल्में उन्हें देखने को दी। जहां से उन्हें सुपर हीरो बनने की प्रेरणा मिली है। ऋतिक रोशन कहते है, 'जब मैने लॉर्ड ऑफ रिंग्स का पहला भाग देखा तो मेरी उत्सुकता और बढ़ गई। उसके बाद मैने दूसरा और तीसरा भाग देखा। अगर 'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स नहीं होता तो कृष भी नही होता।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Hrithik Roshan reveals copying Hollywood films for making Krrish at Lord the Rings The Rings Of The Power
तमन्ना भाटिया, ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

'द लॉर्ड ऑफ द रिंग्स' पीटर जैक्सन द्वारा निर्देशित फंतासी साहित्य फिल्मों की एक श्रृंखला है। जो, जे आरआर टोल्किन द्वारा लिखित उपन्यासों पर आधारित है। इस सीरीज में साल 2001 में  'द फेलोशिप ऑफ रिंग्स' बनी। साल 2002 में 'द टू टावर्स' और साल 2003 में  'द रिटर्न्स ऑफ किंग्स' के नाम से फिल्में बनीं। यही वे तीनों फिल्में हैं जिन्हें ऋतिक रोशन को उनके पिता राकेश रोशन ने देखने के लिए दिया था। अब इस कहानी का विस्तार सीरीज के रूप में 'द लॉर्ड ऑफ द किंग्स: द रिंग्स ऑफ पावर' के नाम से होने जा रहा रहा।

विज्ञापन
Hrithik Roshan reveals copying Hollywood films for making Krrish at Lord the Rings The Rings Of The Power
वेधा लुक में ऋतिक रोशन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

ऋतिक रोशन इन दिनों फिल्म 'विक्रम वेधा' को लेकर चर्चा में है। 'विक्रम वेधा' 2017 में इसी नाम की तमिल फिल्म का हिंदी रीमेक है। तमिल संस्करण में विक्रम के रूप में आर माधवन और वेधा के रूप में विजय सेतुपति थे। हिंदी संस्करण में, सैफ विक्रम के रूप में दिखाई देंगे जबकि ऋतिक रोशन वेधा की भूमिका निभा रहे है। खबर ये भी है कि ऋतिक रोशन फिल्म ‘कृष 4’ पर भी जल्दी ही काम शुरू करने वाले हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed