फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन तीन फिल्मों में फिर से काम करना चाहते हैं ऋतिक रोशन, पिछले साल रिलीज हुई वॉर भी है शुमार

Mon, 23 Mar 2020 01:49 PM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Mon, 23 Mar 2020 01:49 PM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan Reveals Zindagi Na Milegi Dobara Dhoom2 And War Are The Movies Which He Would Do Again
hrithik roshan - फोटो : amar ujala

ऋतिक रोशन भारतीय सिनेमा जगत के वो कलाकार हैं जिन्होंने तकरीबन प्रत्येक जॉनर में अपना करिश्मा दिखाया है। उनके फैंस में बच्चों से लेकर युवा और बुजुर्ग सभी शामिल हैं। साल 2000 में फिल्म कहो ना प्यार है से हिंदी फिल्म जगत में कदम रखने वाले ऋतिक ने ढेरों ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। लेकिन निजी तौर पर ऋतिक को दो हीरो और मल्टीस्टारर फिल्मों में अधिक आनंद आता है। इस वजह से उन्होंने बीते दिनों जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, धूम 2 और वॉर को ऐसी फिल्में बताया जिनमें वह फिर से काम कर सकते हैं।

Hrithik Roshan Reveals Zindagi Na Milegi Dobara Dhoom2 And War Are The Movies Which He Would Do Again
hrithik roshan - फोटो : Amar Ujala, Mumbai

अपनी इन चुनिंदा फिल्मों के चुनाव पर प्रकाश डालते हुए ऋतिक ने बताया, 'मैंने जितनी भी दो हीरो वाली फिल्में या फिर मल्टीस्टारर फिल्में की हैं उनमें मुझे सबसे अधिक आनंद आया है। जिंदगी ना मिलेगी दोबारा, धूम 2 और वॉर ऐसी ही फिल्में हैं। वे सभी फिल्में जहां पर कई कलाकार, दोस्त की तरह एक साथ आकर काम करते हैं, उनमें मैं फिर से काम करना पसंद करूंगा।'

Hrithik Roshan Reveals Zindagi Na Milegi Dobara Dhoom2 And War Are The Movies Which He Would Do Again
dhoom 2

गौरतलब है कि साल 2006 में रिलीज हुई फिल्म धूम 2 में ऋतिक रोशन के अलाव अभिषेक बच्चन, ऐश्वर्या राय, उदय चोपड़ा और बिपाशा बसु अहम रोल में थे। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुई थी। साल 2011 में रिलीज हुई फिल्म जिंदगी ना मिलेगी दोबारा में ऋतिक रोशन, अभय देओल और फरहान अख्तर मुख्य किरदारों में नजर आए थे। तीन दोस्तों पर आधारित इस फिल्म को लोगों और समीक्षकों द्वारा खूब पसंद किया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hrithik Roshan Reveals Zindagi Na Milegi Dobara Dhoom2 And War Are The Movies Which He Would Do Again
tiger and hrithik

वहीं पिछले साल रिलीज हुई एक्शन फिल्म वॉर में ऋतिक के साथ टाइगर श्रॉफ दिखे थे। गुरु चेले की केमिस्ट्री पर आधारित यह फिल्म पिछले साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्मों में एक रही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed