{"_id":"6221a1c35a5b7b1c6d3e3584","slug":"hrithik-roshan-rumourd-girlfriend-saba-azad-share-post-for-thanks-actor-family-for-sending-food","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"सोशल मीडिया: ऋतिक रोशन की कथित गर्लफ्रेंड सबा के लिए एक्टर के परिवार ने भेजा खाना, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर लिखा खास मैसेज","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
सोशल मीडिया: ऋतिक रोशन की कथित गर्लफ्रेंड सबा के लिए एक्टर के परिवार ने भेजा खाना, एक्ट्रेस ने फोटो शेयर लिखा खास मैसेज
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: कविता गोसाईंवाल
Updated Fri, 04 Mar 2022 10:56 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
ऋतिक रोशन, सबा आजाद
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
बॉलीवुड अभिनेता ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। दावा है कि ऋतिक रोशन अभिनेत्री सबा आजाद को डेट कर रहे हैं। बीते कुछ दिनों में ही, ऋतिक और सबा को एक साथ कई बार स्पॉट किया जा चुका है, जिस वजह से फैंस भी इन दोनों के रिश्ते के बारे में सवाल करने लगे हैं। इन सब खबरों के बीच अब सबा आजाद ने ऋतिक रोशन के परिवार के लिए एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने ये बताया है कि ऋतिक का परिवार उनका बेहद ध्यान रखता है और इस बात से वह भी बहुत खुश हैं।
2 of 5
सबा आजाद
- फोटो : सोशल मीडिया
दरअसल, सबा आजाद इन दिनों थोड़ा बीमार हैं और ऐसे मौके पर ऋतिक रोशन का परिवार सबा का ध्यान रख रहा है। अभिनेता के परिवार ने सबा के लिए खाना भेजा था, जिसकी झलक सबा ने अपनी इंस्टाग्राम अकाउंट की स्टोरी पर दिखाई है। सबा ने खाने की फोटो शेयर की है। इसके साथ ही सबा ने कैप्शन में लिखा है, 'जब आप घर पर बीमार होते हो लेकिन आपको खाना खिलाने के लिए बेस्ट लोग होते हैं।' इस तस्वीर को सबा ने कंचन रोशन, पशमीना रोशन को टैग किया है और साथ ही हाथ जोड़ने वाली इमोजी पोस्ट की।
3 of 5
ऋतिक रोशन, सबा आजाद
- फोटो : सोशल मीडिया
इससे पहले, ऋतिक रोशन ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर सबा आजाद की एक तस्वीर शेयर की थी। इस तस्वीर में सबा नसीरुद्दीन शाह के बेटे इमाद शाह के साथ नजर आ रही थीं। सबा और इमाद पुणे अपने बैंड के साथ आ रहे थे, जिस वजह से ऋतिक ने सबा आजाद को बधाई दी थी। ऋतिक का ये पोस्ट आग की तरह सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
ऋतिक रोशन के परिवार के साथ सबा आजाद
- फोटो : इंस्टाग्राम
सबा आजाद ऋतिक रोशन और उनके परिवार के साथ लंच भी एंजॉय कर चुकी हैं। कुछ समय पहले रविवार को सबा ने ऋतिक के परिवार से साथ लंच किया था। इस मौके की एक तस्वीर ऋतिक रोशन के चाचा राजेश रोशन ने शेयर की थी। इस तस्वीर के साथ लिखा था, 'खुशियां हमेशा आपके आसपास होती हैं। खासकर रविवार के दिन......स्पेशली लंच टाइम पर।'
विज्ञापन
5 of 5
ऋतिक रोशन
- फोटो : social media
वर्क फ्रंट की बात करें एक्टर ऋतिक रोशन जल्द ही फिल्म 'विक्रम वेधा' में नजर आने वाले हैं। इसके अलावा वह फिल्म 'फाइटर' में भी दिखाई देंगे। वहीं सबा आजाद हाल ही में रिलीज हुई वेब सीरीज रॉकेट बॉयज में नजर आई थीं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।