फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

सुपर 30 को मिली हाइप का असर, एकता कपूर की फिल्म जबरिया जोड़ी ने मुकाबला छोड़ा

Mon, 03 Jun 2019 07:52 PM IST
विजय जैन अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: विजय जैन Updated Mon, 03 Jun 2019 07:52 PM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan’s Super 30 feels good, Parineeti Chopra starrer ‘Jabariya Jodi’ release date late
jabariya jodi, super 30 - फोटो : file
डांसिंग स्टार के तौर पर मशहूर रहे ऋतिक रोशन की ऑफ बीट फिल्म सुपर 30 का जलवा अभी से नजर आने लगा है। इस फिल्म को टक्कर देने के लिए कंटेंट क्वीन कहलाने वाली एकता कपूर ने भले अपनी फिल्म मेंटल है क्या को आगे किया हो, लेकिन ऋतिक रोशन की शह ने एकता कपूर की एक दूसरी फिल्म को रिलीज के मामले में मात दे दी है। जी हां, एकता कपूर की फिल्म जबरिया जोड़ी अब जुलाई में रिलीज नहीं होगी।

 
Hrithik Roshan’s Super 30 feels good, Parineeti Chopra starrer ‘Jabariya Jodi’ release date late
Jabariya Jodi
बॉक्स ऑफिस पर अपनी जगह तलाशने की कोशिश में लगे सितारों सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणीति चोपड़ा की फिल्म जबरिया जोड़ी 12 जुलाई को रिलीज होने वाली थी। इस तारीख पर पिछले महीने तक कोई दूसरी बड़ी फिल्म आ भी नहीं रही थी लेकिन इस फिल्म पर असली संकट इस फिल्म की प्रोड्यूसर एकता कपूर की वजह से ही आया।
 
Hrithik Roshan’s Super 30 feels good, Parineeti Chopra starrer ‘Jabariya Jodi’ release date late
सुपर 30 - फोटो : सोशल मीडिया
साल की शुरुआत में सुपर 30 की रिलीज डेट 26 जनवरी पर अपनी फिल्म मणिकर्णिका लाने वाली कंगना रनौत की साल की दूसरी फिल्म मेंटल है क्या पहले जून में रिलीज होने वाली थी। लेकिन, एकता कपूर और कंगना की बैठकों के बाद फिल्म मेंटर लैग क्या की नई रिलीज डेट 26 जुलाई घोषित कर दी गई। ऋतिक रोशन अपनी फिल्म जनवरी से हटाकर यहां ले आए थे और मेंटल है क्या की रिलीज तारीख बदलते ही सोशल मीडिया पर ऋतिक और कंगना के समर्थकों में युद्ध सा शुरू हो गया।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
Hrithik Roshan’s Super 30 feels good, Parineeti Chopra starrer ‘Jabariya Jodi’ release date late
super 30 - फोटो : अमर उजाला
ऋतिक रोशन ने ट्वीट करके इस विवाद से दूर रहने की अपनी मंशा जाहिर की थी और फिल्म निर्माताओं से सुपर 30 को किसी और दिन रिलीज करने की गुजारिश की। पहले खबर आई कि बिहार में आईआईटीयंस के लिए कोचिंग चलाने वाले आनंद कुमार की ये बायोपिक शिक्षक दिवस यानी 5 सितंबर को रिलीज हो सकती है। लेकिन, बाद में सुपर 30 के मेकर्स ने इसकी तारीख 12 जुलाई घोषित कर दी।
विज्ञापन
Hrithik Roshan’s Super 30 feels good, Parineeti Chopra starrer ‘Jabariya Jodi’ release date late
Jabariya Jodi
सुपर 30 के मेकर्स के इस फैसले के बाद से ही 12 जुलाई को रिलीज की राह देख रही सिद्धार्थ मल्होत्रा और परिणिती चोपड़ा की फिल्म जबरिया जोड़ी पर संकट आ गया। काफी सोच विचार के बाद सोमवार को एकता कपूर ने इस फिल्म का नया पोस्टर जारी किया, जिसमें इस फिल्म की नई रिलीज डेट 2 अगस्त बताई गई है। ऋतिक की कोई फिल्म थिएटर्स में पूरे ढाई साल बाद रिलीज होने जा रही है। उनकी पिछली फिल्म काबिल थी जो 25 जनवरी 2017 को रिलीज हुई थी।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed