{"_id":"5afdb55e4f1c1be1408b5fbe","slug":"hrithik-roshan-second-pic-leak-from-the-set-of-super-30","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"'सुपर 30' के सेट से ऋतिक की एक और तस्वीर हुई लीक, लुक देखकर नहीं होगा आपको यकीन ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'सुपर 30' के सेट से ऋतिक की एक और तस्वीर हुई लीक, लुक देखकर नहीं होगा आपको यकीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 18 May 2018 08:38 AM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऋतिक रोशन की मोस्ट अवेडेट फिल्म 'सुपर 30' की शूटिंग की सेट से उनका एक और लुक लीक हो गया है। सेट से जो तस्वीर सामने आई हैं, इसमें ऋतिक के साथ एक्टर वीरेंद्र सक्सेना नजर आ रहे हैं। बता दें कि ऋतिक इन दिनों अपनी इस फिल्म के लिए खूब मेहनत कर रहे हैं।
ऋतिक रोशन
इस तस्वीर में ऋतिक ने हाफ शर्ट, हाफ स्वेटर और ट्राउजर पहने हुए नजर आ रहे हैं। गौरतलब है कि ऋतिक की यह फिल्म बिहार के गणितज्ञ आनंद कुमार के जीवन पर आधारित है। यह फिल्म साल 2018 में 23 नवंबर को रिलीज होगी।
Hrithik Roshan and Anand Kumar
ऋतिक इस फिल्म में आनंद कुमार का किरदार निभा रहे हैं। आनंद कुमार बिहार के गरीब बच्चों को आईआईटी एंट्रेस की तैयारी करवाते हैं और उनकी कोचिंग का करीब-करीब सभी स्टूडेंट आईआईटी के लिए चुना जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hrithik Roshan
ऋतिक आमतौर पर अपने स्टाइलिश लुक के लिए जाने जाते हैं लेकिन इस फिल्म में वह बेहद ही साधारण किरदार में नजर आने वाले हैं। बता दें कि आनंद को उनके प्रयास के लिए पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी भी सम्मानित कर चुके हैं।
विज्ञापन
hrithik roshan
हाल ही में जब आनंद ऋतिक से उनके घर पर मिल थे तो उन्होंने कहा था कि मैं अपने किरदार के लिए ऋतिक के चुनाव से बेहद खुश हूं। वो अपने किरदार के लिए जिस तरह से मेहनत करते हैं वह कमाल का है। मैं उन्हें आनंद के किरदार में देखने के लिए उत्साहित हूं।