{"_id":"5afd70434f1c1bea408b5f7c","slug":"prakash-raj-tweet-on-karnataka-election","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कर्नाटक में BJP की सरकार बनते ही भड़के प्रकाश राज, ब्रेकिंग न्यूज...!!! के साथ ट्वीट कर निकाली भड़ास","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
कर्नाटक में BJP की सरकार बनते ही भड़के प्रकाश राज, ब्रेकिंग न्यूज...!!! के साथ ट्वीट कर निकाली भड़ास
एंटरनेटमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Fri, 18 May 2018 08:38 AM IST
विज्ञापन
PRAKASH RAJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉलीवुड की कई फिल्मों में विलेन का किरदार निभा चुके और साउथ के सुपरस्टार का तमगा हासिल कर चुके प्रकाश राज कर्नाटक में बीजेपी की सरकार बनने से बेहद नाराज हैं और इस बात की नाराजगी उन्होंने ट्विटर पर जता दी है।
PRAKASH RAJ
प्रकाश राज फिल्म इंडस्ट्री के उन लोगों में से हैं जो देश की राजनीति पर खुलकर बात करते हैं। इस बार उन्होंने कर्नाटक में जेडी (एस) और कांग्रेस के विधायकों को खरीदे-फरोख्त से बचाने के लिए सुरक्षित ठिकानों पर रखे जाने पर तंज किया है।
प्रकाश राज
प्रकाश ने ट्विटर पर लिखा है, 'कर्नाटक ब्रेकिंग न्यूज...!!! हॉलीडे रेसॉर्ट के मैनेजर महामहिम गवर्नर से मिल रहे हैं और सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं, क्योंकि उनके साथ 116 विधायक हैं...खेल अब शुरू हुआ है...हर कोई राजनीति का सहारा ले रहा है...'
Karnataka Breaking NEWS...!!! Holiday Resort managers are meeting his excellency The Governor and claiming to form the government., because they have 116 MLA s with them.. the game is open now.. everyone is resorting to politics ..
— Prakash Raj (@prakashraaj) May 17, 2018
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रकाश राज
बता दें कि इससे पहले प्रकाश राज कर्नाटक चुनाव में बीजेपी को मिली ज्यादा सीट के कारण ट्रोल हो गए थे। गौरतलब है कि कर्नाटक में मतदान से पहले उन्होंने बीजेपी के खिलाफ कैंपेन चलाया था, जिसके द्वारा उन्होंने कर्नाटक की जनता से बीजेपी को वोट न देने की अपील की थी।
विज्ञापन
प्रकाश राज
बताया जा रहा है कि कर्नाटक में मतदान से पहले प्रकाश राज ने सोशल मीडिया पर #JustAsking कैंपेन चलाकर वहां की जनता से बीजेपी को वोट न देने की अपील की थी, लेकिन जनता ने प्रकाश राज की बात न मानकर बीजेपी को ही सबसे ज्यादा वोट दिए हैं।