फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL में टीम की हर हार के साथ ही उतरता चला गया प्रीति जिंटा का चेहरा, मैच के दौरान ऐसे दिए रिएक्शन

Fri, 18 May 2018 08:37 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 18 May 2018 08:37 AM IST
विज्ञापन
preity zinta mood swing in ipl 2018 kxip
प्रीति जिंटा

बॉलीवुड एक्ट्रेस और किंग्स इलेवन पंजाब की मालकिन प्रीति जिंटा के सितारे इन दिनों गर्दिश में चल रहे हैं। पहले वो टीम के मेंटोर वीरेंद्र सहवाग के साथ विवादों की वजह से सुर्खियों में रहीं। अब उनकी टीम की परफॉर्मेंस भी सही नहीं चल रही है। दरअसल, रिकॉर्ड पर नजर डालें तो किंग्स इलेवन की टीम शुरुआती 6 मैच में केवल 1 ही हारी थी, वहीं बीते 7 मैचों में टीम केवल 1 मैच ही जीत सकी है। टीम की हार के साथ ही प्रीति जिंटा का चेहरा भी बदलता चला गया। 

preity zinta mood swing in ipl 2018 kxip
प्रीति जिंटा - फोटो : बीसीसीआई

बुधवार को मुंबई इंडियंस और किंग्स इलेवन पंजाब के बीच मैच खेला गया जिसमें प्रीति जिंटा की टीम को 3 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस दौरान मुंबई इंडियंस की मालकिन नीता अंबानी के साथ प्रीति जिंटा सैड मूड में दिखीं।

preity zinta mood swing in ipl 2018 kxip
प्रीति जिंटा - फोटो : बीसीसीआई

भले ही किंग्स इलेवन पंजाब मैच हार गई हो लेकिन मैच के दौरान कई ऐसे पल भी आए जब प्रीति जिंटा टीम का उत्साह बढ़ाने में पीछे नहीं रहीं। रेड कलर की ड्रेस में प्रीति जिंटा स्टेडियम में तालियां बजाती देखी गईं। बता दें कि मुंबई के साथ ही नहीं इससे पहले राजस्थान के साथ खेले गए मैच में भी पंजाब को हार का मुंह देखना पड़ा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
preity zinta mood swing in ipl 2018 kxip
प्रीति जिंटा - फोटो : बीसीसीआई
प्रीति जिंटा भले ही टीम का उत्साह बढ़ा रही हों लेकिन उनका फेस एक्सप्रेशन देखकर साफ जाहिर हो रहा था कि उन्हें हार का गम भी है। गौरतलब है कि 14 मई को  विराट कोहली की टीम ने किंग्स इलेवन पंजाब को हरा दिया था।
विज्ञापन
preity zinta mood swing in ipl 2018 kxip
प्रीति जिंटा

इससे पहले किंग्स इलेवन पंजाब की को-ऑनर प्रीति जिंटा और टीम मेंटोर वीरेंद्र सहवाग के बीच विवाद की खबरों ने तूल पकड़ा था हालांकि इन खबरों के बाहर आने के बाद प्रीति जिंटा ने ट्वीट कर इन्हें काल्पनिक बताते हुए कहा कि जयपुर मैदान पर टीम संबंधी बात करने को बढ़ा-चढ़ाकर गलत तरीके से पेश किया जा रहा है, यह सब गलत है और मुझे विलेन बनाया जा रहा है। वहीं सहवाग ने भी एक चैनल से बात करते हुए इन खबरों को गलत बताया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed