फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

बचपन में पार्टियों में इस एक गाने पर जमकर नाचते थे ऋतिक रोशन, एक तस्वीर ने सामने रख दी सच्चाई

Tue, 01 May 2018 10:09 AM IST
फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 01 May 2018 10:09 AM IST
विज्ञापन
Hrithik Roshan shared on social media a throwback photo clicked in the year 1982
Hrithik Roshan
1982 में क्लिक की गई एक तस्वीर ने ऋतिक का एक बड़ा राज खोल दिया है। बता दें इस तस्वीर में वह एक पार्टी में डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। शायद इस तस्वीर में आप उन्हें पहचान भी न पाएं। असल में ऋतिक उस वक्त महज आठ साल के थे। उनके साथ तस्वीर में पिता राकेश रोशन भी नजर आ रहे हैं। एक बात तो है, अगर यह तस्वीर सामने नहीं आती तो ऋतिक के बचपन से जुड़ा इतना बड़ा राज हमेशा के लिए राज ही रह जाता क्योंकि उनके परिवार और करीबियों के अलावा यह बात कोई और नहीं जानता था। लेकिन अब पर्दानशीं यह राज तस्वीर सामने आने से बेपर्दा हो चुका है। तो क्या आप भी जानना चाहेंगे बॉलीवुड सुपरस्टार ऋतिक रोशन का यह राज...?    
Hrithik Roshan shared on social media a throwback photo clicked in the year 1982
Hrithik Roshan
गौरतलब हो ऋतिक रोशन बॉलीवुड स्टार होने के साथ-साथ देश में सबसे अच्छे डांसर के तौर पर भी जाने जाते हैं। ऐसे में उनकी कोई राज खोलने वाली तस्वीर सामने आएगी तो आप समझ सकते हैं कि उसके साथ क्या होगा। कुछ ऐसा ही इस तस्वीर के साथ में हुआ है। ऋतिक रोशन की यह तस्वीर सोशल मीडिया पर हर जगह तैर रही है।  
Hrithik Roshan shared on social media a throwback photo clicked in the year 1982
Hrithik Roshan
सबसे बड़ा कमाल तो तब हुआ जब खुद ऋतिक ने इस तस्वीर को अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया। इस तस्वीर के बारे में ऋतिक लिखते हैं कि यह तस्वीर तब की है जब वह महज आठ साल के थे। वह तस्वीर में माइकल जैक्सन के फेमस सॉन्ग 'थ्रिलर' पर नाच रहे हैं और यह मौका है एक पार्टी का। जब भी घर में कोई पार्टी होती तो ऋतिक अक्सर डांस परफॉर्मेंस देते। उस रात भी कुछ ऐसा ही हुआ था। इस मौके पर कब उनकी तस्वीर ले ली गई उन्हें खुद पता नहीं चल पाया। जब यह तस्वीर उनके हाथ लगी तो उन्होंने अपने चाहने वालों के साथ इसे शेयर करते हुए उसके बारे में बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Hrithik Roshan shared on social media a throwback photo clicked in the year 1982
Hrithik Roshan
बेहद प्यारे अंदाज में एक प्यारा सा बच्चा यूं पार्टी में नाचता हुआ देखकर कोई नहीं कह पाएगा कि यह आज का सुपर स्टार ऋतिक रोशन है। ऋतिक को डांस करता हुआ देखकर उनकी मां पिंकी रोशन की आंखे उन पर जमी रह जाती थी। वहीं पिता राकेश उन्हें ताली बजाकर हौंसला देते थे। ऋतिक ने फोटो के बारे में लिखा '1982 में माइकल जैक्सन का थ्रिलर रिलीज हुआ था। यह उन्हें बेहद पसंद था। आगे ऋतिक लिखते हैं इस गाने पर उस रात डांस करते हुए मैं अपने मम्मी और पापा की नजर में माइकल जैक्सन था।"
 
विज्ञापन
Hrithik Roshan shared on social media a throwback photo clicked in the year 1982
Hrithik Roshan childhood
बता दें उभरते सितारे टाइगर श्रॉफ ऋतिक के बेहद बड़े प्रशंसक हैं। उन्होंने जैसे ही ऋतिक की पोस्ट की हुई ये तस्वीर देखी उन्होंने तस्वीर पर मूर्ति पोस्ट करते हुए उनकी तारीफ की। टाइगर लिखते है साल दो हजार में कहो ना प्यार है सॉन्ग जारी हुआ तब वह 9 साल के थे। उस उम्र में वह इस गाने पर एक बार स्कूल शो में नाचे थे। हालांकि वह डांस परफॉर्मेंस बेहद बकवास रहा था, लेकिन वहीं से प्रेरित होकर वे 18 साल बाद आज इस मुकाम तक पहुंचे हैं। दोनों डांसर अपने बचपन में डांस करते हुए भले ही हंसी का पात्र बने हो लेकिन आज दोनों सफल एक्टर होने के साथ-साथ बेहतर डांसर भी हैं। 
 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed