बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहते हैं। अक्सर वो अपनी कई तस्वीरें साझा करते रहते हैं। इसी के साथ ये सेलेब्स अपने फैंस के भी कई पोस्ट पर ध्यान देते हैं और उन्हें साझा भी करते रहते हैं। अब हाल ही में ग्रीक गॉड के नाम से मशहूर अभिनेता ऋतिक रोशन ने भी एक फैन का वीडियो साझा किया है। जिसमें वो ऋतिक की ही फिल्म के गाने पर जमकर थिरक रही है।
VIDEO: ऋतिक रोशन के गाने पर बच्ची ने किया शानदर डांस, 'ग्रीक गॉड' ने ऐसे की तारीफ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल एक छोटी बच्ची का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये बच्ची ऋतिक की फिल्म वॉर के गाने पर डांस करती नजर आ रही है। वीडियो में बच्ची कमाल का डांस कर रही है। अब ऋतिक ने खुद इस वीडियो को सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
वीडियो में बच्ची फिल्म वॉर के गाने 'जय जय शिव शंकर' पर शानदार डांस करती हुई नजर आ रही है। ऋतिक ने इस वीडियो को शेयर करते हुए इसके साथ कैप्शन में लिखा है, 'कमाल की स्टार...प्यार।' अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।
What a star ⭐️ love ! https://t.co/01sPoPnpnO
ये वीडियो ऋतिक के एक फैनक्लब द्वारा साझा किया गया है। जिसे ऋतिक ने रिट्वीट किया है। वीडियो में ये बच्ची हूबहू ऋतिक के ही डांस स्टेप्स कर रही है। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है। साथ ही वीडियो खूब वायरल भी हो रहा है।
गौरतलब है कि ऋतिक रोशन और टाइगर श्रॉफ स्टारर फिल्म 'वॉर' साल 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतरीन कमाई भी की थी। सिद्धार्थ आनंद निर्देशित फिल्म वॉर का कलेक्श भी करीब 300 करोड़ पहुंचा था। फिल्म को दर्शकों का बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला था।
पढ़ें: Carry Minati Birthday: यूट्यूब पर रोस्ट कर स्टार बने कैरी, बर्थडे पर फैंस को कहा- 'आई लव यू'