फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Carry Minati Birthday: यूट्यूब पर रोस्ट कर स्टार बने कैरी, बर्थडे पर फैंस को कहा- 'आई लव यू'

Fri, 12 Jun 2020 09:19 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रतीक्षा राणावत Updated Fri, 12 Jun 2020 09:19 PM IST
विज्ञापन
carry minati birthday Know About ajey nagar personal life and career
कारीमिनाटी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

यूट्यूब की दुनिया में आते तो कई सितारे हैं। लेकिन नाम कुछ ही लोगों का चल पाता है। सीधी सी बात है जिसमें हुनर होगा वो लोगों के दिलों पर राज करेगा। यूट्यूब ने आज के समय में कई लोगों को स्टार बना दिया है। लेकिन इन सबके बीच भी अपनी पहचान बनाकर सेलेब्रिटी बनना अपने आप में ही एक अलग बात है। ऐसे ही एक यूट्यूब स्टार हैं जो इन दिनों काफी ट्रेंड कर रहे हैं।

carry minati birthday Know About ajey nagar personal life and career
कैरी मिनाटी - फोटो : Social Media

'तो कैसे हैं आप लोग?' ये सुनकर आपको पता तो चल ही गया होगा कि यहां हम किसकी बात करने जा रहे हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं कैरी मिनाटी उर्फ अजय नागर की। 12 जून 1999 को जन्मे कैरी आज अपना 21वां जन्मदिन मना रहे हैं। कैरी यूट्यूब पर काफी मशहूर हैं। खासकर इन दिनों तो कैरी काफी ट्रेंड कर रहे हैं।

carry minati birthday Know About ajey nagar personal life and career
कैरी मिनाटी - फोटो : Social Media

बात करें कैरी मिनाटी के करियर की तो कैरी उर्फ अजय नागर फरीदाबाद के रहने वाले हैं। कैरी ने अपनी शुरुआती पढ़ाई दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) से की। कैरी शुरुआत से ही पढ़ाई में कमजोर रहे हैं और ये बात वो खुद अपने कई वीडियोज में कह चुके हैं। 10 से 11 साल की उम्र में कैरी ने अपना पहला यूट्यूब चैनल 'StealThFearzz' खोला। इसमें वो अलग-अलग तरह के वीडियोज बनाकर पोस्ट करते रहते थे। हालांकि यह चैनल ज्यादा सफल नहीं हुआ

विज्ञापन
विज्ञापन
carry minati birthday Know About ajey nagar personal life and career
कैरी मिनाटी - फोटो : Social Media

इसके बाद कैरी ने दूसरा चैनल 'Addicted A1' खोला। इस पर उन्होंने स्टार्स की मिमिक्री करना शुरू किया। बाद में कैरी ने इस चैनल का नाम बदलकर 'कैरी देओल' कर दिया। कैरी भुवन बाम को रोस्ट कर सबसे पहले चर्चा में आए थे। इसके बाद उनके सब्सक्राइबर्स तेजी से बढ़े। उन्होंने यूट्यूब को ही अपना प्रफेशन बना लिया। आखिरी बार उन्होंने अपने चैनल का नाम बदलकर 'Carry Minati' कर लिया। अब कैरी लोगों को FaceCam के जरिए एंटरटेन करते हैं।

पढ़ें: कैरी मिनाटी ही नहीं ये यूट्यूबर्स भी जीत चुके हैं लोगों का दिल, 'बीबी की वाइन्स' देख हो जाते हैं हंस हंसकर लोटपोट

विज्ञापन
carry minati birthday Know About ajey nagar personal life and career
कैरी मिनाटी - फोटो : Social Media

कैरी मिनाटी इन दिनों यंग्स्टर्स के बीच काफी फेमस हैं। कैरी ने अपने जन्मदिन पर मिल रही बधाइयों के लिए अपने फैंस का शुक्रिया अदा किया। कैरी मिनाटी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए एक ट्वीट कर लिखा, 'मेरे जन्मदिन को खास बनाने के लिए धन्यवाद। मैं सच में खुशकिस्मत हूं जो मुझे इतनी शुभकामनाएं मिली हैं। इस वक्त मैं आपमें से हर एक को गले लगाना चाहता हूं। मैं आप सभी से प्यार करता हूं।'
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed