{"_id":"5ee38fe88ebc3e42e917662c","slug":"south-indian-actress-ramya-krishnan-praises-kangana-ranaut-for-thalaivi","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"साउथ की 'क्वीन' ने की बॉलीवुड की 'थलाइवी' की तारीफ, राम्या ने खुद को बताया कंगना की प्रशंसक","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
साउथ की 'क्वीन' ने की बॉलीवुड की 'थलाइवी' की तारीफ, राम्या ने खुद को बताया कंगना की प्रशंसक
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: प्रतीक्षा राणावत
Updated Fri, 12 Jun 2020 08:00 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
राम्या कृष्णन, कंगना रनौत
- फोटो : Social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
हिंदी सिनेमा की दमदार अभिनेत्री कंगना रनौत तमिलनाडु की दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री जयललिता की बायोपिक 'थलाइवी' में मुख्य भूमिका निभाते हुए नजर आएंगी। इस मुश्किल किरदार को निभाने की चुनौती स्वीकार करने पर भारतीय सिनेमा की अनुभवी अभिनेत्री राम्या कृष्णन ने कंगना की खूब तारीफ की है। साथ ही कंगना के काम की सराहना करते हुए राम्या ने अपने आपको कंगना की बहुत बड़ी प्रशंसक भी बताया है।
2 of 5
ramya krishnan
कंगना की सराहना करते हुए राम्या कहती हैं, 'यह तो एक बहुत अच्छी खबर है कि कंगना रनौत ने अपनी फिल्म के लिए एक ऐसे विषय का चुनाव किया है जिसकी कहानी लोगों को बहुत बड़ी प्रेरणा दे सकती है। कंगना बहुत ही हिम्मतवाली, शानदार और खुद की शर्तों पर जीने वाली महिला हैं। मैं हकीकत में उनकी बहुत बड़ी प्रशंसक हूं।'
3 of 5
ramya krishnan
आगे राम्या कहती हैं, 'एक तरह से देखा जाए तो यह कहने की जरूरत नहीं है कि वह जयललिता के बाद दूसरी क्वीन हैं। मुझे पूरा भरोसा है कि कंगना इस फिल्म में बहुत अच्छा काम करेंगी।' कंगना रनौत की इस फिल्म की शूटिंग पर कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के बाद विराम लग गया था। महाराष्ट्र सरकार के शूटिंग शुरू करने के आदेश हो जाने के बाद भी अभी इस फिल्म की शूटिंग फिलहाल शुरू नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
थलाइवी
- फोटो : Social Media
हालांकि, फिल्म का ज्यादातर हिस्सा शूट हो चुका है लेकिन क्लाइमैक्स सीन में पटकथा की मांग के अनुसार लगभग साढ़े तीन सौ लोगों की जरूरत पड़ेगी। लेकिन, सरकार के ताजा नियमों को मद्देनजर रखते हुए इस सीन को फिल्माया जाना फिलहाल मुमकिन नहीं लगता।
विज्ञापन
5 of 5
queen web series
- फोटो : social media
पिछले साल के अंत में रिलीज हुई एमएक्स प्लेयर की ओरिजिनल वेब सीरीज 'क्वीन' में राम्या कृष्णन ने भी शक्ति शेषाद्री का किरदार निभाया है। यह वेब सीरीज जयललिता के शुरू से लेकर मुख्यमंत्री बनने तक की यात्रा को विस्तार से दर्शाती है। इसमें जयललिता के शुरुआती जीवन में आई सामाजिक और आर्थिक समस्याओं को भी प्रभावी ढंग से पेश किया गया है। इस किरदार को निभाने के बाद राम्या कृष्णन की सराहना सभी जगह पर हुई है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।