मशहूर यूट्यूबर कैरी मिनाटी बीते कुछ दिनों से काफी चर्चाओं में बने हुए हैं। कैरी मिनाटी आज अपना 21वां जन्मदिन मना रहे हैं। यूट्यूब की दुनिया में केवल कैरी ही नहीं बल्कि कई और भी स्टार्स हैं जिनकी फैन फॉलोइंग बहुत अधिक है। इस पैकेज में आपको बताते हैं ऐसे ही यूट्यूब स्टार्स के बारे में जो यूट्यूब की दुनिया का बड़ा नाम हैं।
कैरी मिनाटी ही नहीं ये यूट्यूबर्स भी जीत चुके हैं लोगों का दिल, 'बीबी की वाइन्स' देख हो जाते हैं हंस हंसकर लोटपोट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमित भड़ाना
फेमस यूट्यूबर अमित भड़ाना का नाम कौन नहीं जानता। उनकी फेमस लाइन 'टीचर्स भी कहते इसको ना पढ़ाना इसका नाम है अमित भड़ाना' है। दिल्ली के रहने वाले अमित भड़ाना ने पहला वीडियो मजाक- मजाक में बनाया था। उस वीडियो को काफी पसंद किया गया। इसके बाद धीरे धीरे वो बन गए यूट्यूब के बादशाह।
भुवन बाम
भुवन बाम फेमस यूट्यूबर हैं जिन्हें 'बीबी की वाइन्स' के लिए जाना जाता है। भुवन बाम बेहद पॉपुलर यूट्यूबर हैं। उनके वीडियोज सोशल मीडिया पर खूब पसंद किए जाते हैं। भुवन की फैन फॉलोइंग इतनी ज्यादा है उनके एक वीडियो को लाखों व्यूज मिलते हैं। भुवन कई सेलेब्स के साथ भी वीडियोज कर चुके हैं।
आशीष चंचलानी
यूट्यूबर आशीष चंचलानी भी कम समय में ही काफी फेमस हो गए हैं। आशीष चंचलानी का यूट्यूब पर बहुत क्रेज है। उल्लासनगर महाराष्ट्र के रहने वाले आशीष को बचपन से ही अभिनय का शौक था।
गौरव चौधरी
गौरव चौधरी यूट्यूब पर टेक्निकल गुरुजी के नाम से पहचाने जाते हैं। गौरव न केवल लाखों यूट्यूब यूजर्स हैं बल्कि करोड़ों लोग इनकी वीडियोज को देखकर अपने तकनीकी ज्ञान को बढ़ाते हैं। गौरव की खासियत ये है कि वो अपने वीडियोज हिंदी में ही बनाते हैं।
पढ़ें: सरपंच अजय पंडिता की हत्या को लेकर कांग्रेस नेता शशि थरूर पर भड़के अनुपम खेर, कहा- आपकी सोच को क्या हो गया है?